लखीमपुर खीरी में किसानों को लहसुन-प्याज की खेती के लिए मिलेगा मुफ्त बीज, शुरू हुआ आवेदन

Last Updated:August 26, 2026, 08:56 IST

लखीमपुर खीरी में किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए उद्यान विभाग की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है. जिले में किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाएंगे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है किसानों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. किसानों को विभाग की वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर जाकर आवेदन करना होगा.

ख़बरें फटाफट

लखीमपुर खीरी: जिले में किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए उद्यान विभाग की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है. जिले में किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाएंगे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है किसानों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. योजना के तहत जनपद में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहसुन और 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्याज की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे किसानों को महंगे बीजों की खरीदारी न करनी पड़े विभाग की ओर से निशुल्क में बीच उपलब्ध कराया जा रहा है. विभाग की इस पहल से किसानों को खेती की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलेगी.

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

लहसुन और प्याज की खेती के लिए निशुल्क बीज प्राप्त करने के इच्छुक किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. जिला उद्यान प्रभारी लखीमपुर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि किसानों को विभाग की वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों का चयन किया जाएगा. किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, इसलिए इच्छुक किसान जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लहसुन प्याज की बुवाई के लिए ये समय है सही

अगर किसान भाई प्याज व‌ लहसुन की खेती करना चाहते हैं तो उनके लिए सितंबर से अक्टूबर का महीना अच्छा माना जाता है. रबी प्याज की नर्सरी सितंबर–अक्टूबर में तैयार की जाती है और पौध की रोपाई नवंबर–दिसंबर में की जाती है. रबी प्याज की पौध रोपाई के बाद लगभग 120–150 दिन में फसल तैयार हो जाती है. अक्टूबर के मध्य से नवंबर तक बुवाई का अच्छा समय रहता है सामान्यत 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच बुवाई बेहतर मानी जाती है लहसुन की फसल बुवाई के बाद लगभग 150–180 दिन में फसल तैयार हो जाती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 08:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति