राम चरण की पत्नी उपासना को शादी के बाद सुनने पड़े थे ताने, हुई थीं ट्रोल

Last Updated:September 13, 2026, 15:16 IST

राम चरण की पत्नी और बिजनेसवुमन उपासना कामिनेनी कोनिडेला आज अपनी फिटनेस और वेलनेस को लेकर काफी सजग नजर आती हैं. हालांकि, उनकी यह जर्नी हमेशा इतनी आसान नहीं रही. एक वक्त ऐसा भी था, जब 18 साल की उम्र में उनका वजन करीब 95 किलो हुआ करता था.

नई दिल्ली. राम चरण की पत्नी उपासना ने लेटेस्ट बातचीत में बताया कि राम चरण से शादी के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था. उनके पति सुपरस्टार हैं जिसका उन्हें खामियाजा उठाना पड़ा. राम चरण के फैंस का मानना था कि एक्टर को किसी ‘सुंदर’ लड़की से शादी करनी चाहिए थी. वो कहती हैं कि उन्हें ऐसा लगने लगा था कि शायद उनमें कोई कमी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

साल 2017 में फेमिना के साथ बात करते हुए राम चरण की पत्नी उपासना ने कहा था कि टीनएज में वह खाने और वजन को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस नहीं थीं. विदेश में पढ़ाई के दौरान घर की याद और अकेलेपन के बीच खाना उनके लिए एक तरह का कम्फर्ट बन गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

उपासना ने बताया कि वजन बढ़ने के बाद उन्होंने कई तरह की डाइट और एक्सरसाइज रूटीन आजमाए, लेकिन लंबे समय तक किसी एक तरीके पर टिकना आसान नहीं रहा. उनकी फिटनेस जर्नी में एक दिलचस्प दौर लंदन का भी रहा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

Add News18 as
Preferred Source on Google

उपासना ने कहा कि जब उन्हें वेट कम करना था तो वहां उन्होंने पैदल चलने और फिजिकल एक्टिविटी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया. वह कॉलेज जाने के लिए कार, कैब या ट्यूब पर निर्भर रहने के बजाय पैदल चलने लगीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

राम चरण की पत्नी कहती हैं कि इसी दौरान उन्होंने कार्ब्स कम किए और बाद में राइस और व्हीट को भी अपनी डाइट से हटाकर ओट्स और हाई-प्रोटीन फूड को जगह दी. पासना ने सिर्फ डाइट पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी भी ट्राय की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

राम चरण की पत्नी कहती हैं कि इसी दौरान उन्होंने कार्ब्स कम किए और बाद में राइस और व्हीट को भी अपनी डाइट से हटाकर ओट्स और हाई-प्रोटीन फूड को जगह दी. पासना ने सिर्फ डाइट पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी भी ट्राय की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

राम चरण से शादी के बाद उपासना की पर्सनल लाइफ भी लगातार पब्लिक स्क्रूटिनी में रही. 2012 में शादी के बाद उनके अपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए गए. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि वह राम चरण के लिए ‘गुड इनफ’ नहीं हैं. इन बातों का उन पर असर जरूर हुआ, लेकिन समय के साथ उन्होंने आलोचनाओं को संभालना सीख लिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

आज उपासना के लिए फिटनेस सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है. वह इसे स्ट्रॉन्ग माइंड, बेहतर हेल्थ और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल से जोड़कर देखती हैं. 95 किलो से शुरू हुई उनकी यह जर्नी बताती है कि फिटनेस का असली मतलब सिर्फ दिखना नहीं, बल्कि खुद के प्रति ज्यादा जागरूक और मजबूत बनना भी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasanakaminenikonidela)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

September 13, 2026, 15:16 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति