आज BCCI की बड़ी बैठक, रोहित का भविष्य, बुमराह-पंड्या पर होगा बड़ा फैसला

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन अहम है. बीसीसीआई मुंबई में समीक्षा बैठक करने जा रहा है, जिसका लंबे समय से इंतजार था. हेड कोच गौतम गंभीर, सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण के शामिल होने की उम्मीद है. चर्चा तो ये भी है कि कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में जुड़ेंगे.

इस अहम बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार से लेकर आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर बातचीत होगी. इतना ही नहीं 2027 विश्व कप के रोडमैप को लेकर भी चर्चा होगी. लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी. रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के फ्यूचर पर भी बहस होने का अनुमान है. चलिए ऐसे में समझते हैं बैठक में किन 5 बड़े एजेंडे पर बातचीत हो सकती है.

रोहित शर्मा-विराट कोहली और जडेजा का क्या?
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए तीन दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के भविष्य पर भी चर्चा होगी. फिलहाल कोहली और जडेजा पर ज्यादा दबाव नहीं है लेकिन रोहित को लेकर स्थिति अलग है और वह लगातार चर्चा के केंद्र में हैं. ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि चयन समिति के एक सदस्य (अध्यक्ष नहीं) ने रोहित को बताया था कि पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया, इसके बावजूद यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि रोहित अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने वाली उड़ान में सवार होंगे.

टीम इंडिया की इंजरी मैनेजमेंट पर होगी तीखी बहस
भारतीय क्रिकेट की ताजा घटनाओं पर नजर रखने वालों के मुताबिक अजीत अगरकर और गौतम गंभीर बेंगलुरु स्थित सीओई में ‘रिहैबिलिटेशन’ (चोट से उबरने की प्रक्रिया) कर रहे केंद्रीय अनुबंध वाले और योजना के केंद्र में शामिल खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कुछ बेहद स्पष्ट सवाल उठा सकते हैं. हार्दिक पंड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी अपनी चोट से ही नहीं उबर पा रहे.

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ेगा?
अजीत अगरकर का मौजूदा अनुबंध चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन चूंकि उन्हें समीक्षा बैठक के लिए बुलाया जा रहा है इसलिए ऐसा लगता है कि बीसीसीआई वनडे विश्व कप के अंत तक निरंतरता बनाए रखना चाहता है. विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की कोशिश के साथ-साथ बीसीसीआई यह भी चाहेगा कि गंभीर-अगरकर-लक्ष्मण की टीम एक ही रणनीति और सोच पर बनी रहे.

हार्दिक पंड्या की फिटनेस चिंता का सबब
2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर हार्दिक पंड्या बेहद अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है. हार्दिक पंड्या ने बेंगलुरु में किराए पर घर लिया है ओवर सीओई में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी ये जानने के लिए बेसब्र है कि कब सीओई उन्हें कब 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट घोषित करता है.

आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार से क्या सबक?
आईपीएल के ठीक बाद टीम इंडिया ने यूके का दौरा किया था. सभी को उम्मीद थी कि वहां भारतीय टीम आयरलैंड को हरा देगी और इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन दोनों ही मोर्चे पर हमें मुंह की खानी पड़ी. अब वहां मिली हार को न्यूजीलैंड दौरे पर जीत में तब्दील करना होगा. टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड दौरे के लिए पांच-छह भारतीय तेज गेंदबाजों को अपने साथ ले जाना चाहता है, इनमें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरुनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप के नाम शामिल हैं. यानी मोहम्मद शमी एकबार फिर प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति