‘सड़कें बेहतर हुईं, सुरक्षा भी बढ़ी’, विंध्याचल धाम की बदली तस्वीर पर क्या बोले श्रद्धालु?

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में काशी और अयोध्या के बाद सबसे ज्यादा भक्त और दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे हैं. मां विंध्यवासिनी धाम में 2026 में अगस्त माह तक करीब 90 लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किया है. अभी भी भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि भी हो रही है. विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ बढ़ी है. काशी और अयोध्या के बाद भक्त मां के धाम में पहुंच रहे हैं और दर्शन पूजन करके आशीर्वाद ले रहे हैं.

मां विंध्यवासिनी धाम, अष्टभुजा और कालीखोह के त्रिकोण यात्रा का विशेष महत्व है. यही वजह है कि यहां पर भक्त काफी संख्या में पहुंचते हैं. बात करें भक्तों की संख्या की तो 2023 में 43 लाख भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे, जहां 2024 में आंकड़ा बढ़कर 78 लाख 15 हजार पर पहुंच गया. 2025 में करीब एक करोड़ 20 लाख श्रद्धालुओं ने मां के धाम में दर्शन पूजन किया. संख्या में करीब 64 फीसदी उछाल भी आया. 2026 में जनवरी से अगस्त माह तक करीब 90 लाख श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन कर चुके हैं. अभी भी भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.

208 करोड़ की परियोजना पर काम

मां विंध्यवासिनी धाम में विकास कार्यों को लेकर करीब 208 करोड रुपए की परियोजनाओं पर काम हो रहा है, इसमें मां विंध्यवासिनी धाम के संपर्क मार्ग, आसपास के सड़कों, मुख्य मंदिर परिसर में सुविधाओं का विस्तार, परिक्रमा पथ के साथ ही गंगा तट पर मां की पैड़ी बनाया जा रहा है, इसके साथ ही अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर के विकास को लेकर भी परियोजनाएं काम कर रही है.

सुरक्षा हुई बेहतर

दिल्ली के रहने वाली रिया ने बताया कि पहले से यहां की व्यवस्थाएं बेहतरीन हुई है. मां विंध्यवासिनी धाम में सुरक्षा को लेकर काफी काम हुए हैं. धाम में आने वाले भक्त बिना परेशान हुए कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे हैं. इससे बेहतरीन व्यवस्थाएं क्या हो सकती हैं. इससे पहले आए हुए थे तो यहां पर कुछ परिवर्तन नहीं था, लेकिन अब यहां पर पूरी तस्वीर बदल चुकी है.

हर बार कुछ नया

औरंगाबाद बिहार से आए हुए रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि मां विंध्यवासिनी के दरबार में 20 सालों से आ रहा हूं, लेकिन कुछ वर्षों से मैं जब भी आता हूं, कुछ ना कुछ परिवर्तन देखने को मिलता है. यहां पर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हुई है. पंडा समाज का पूरा सहयोग दर्शन पूजन में मिलता है. मां विंध्यवासिनी के धाम में कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बिना परेशान हुए दर्शन पूजन कर रहे हैं, इससे बेहतर क्या ही हो सकता है. पहले यहां पर आते थे तो काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब यहां पर बिना परेशान हुए और बिना पैसा खर्च किए दर्शन पूजन हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने बदल दी तस्वीर

बिहार से आए हुए विकास कुमार ने बताया कि जबसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हुए हैं. तबसे मां विंध्यवासिनी धाम की तस्वीर बदल रही है. मां विंध्यवासिनी हम लोगों की कुलदेवी है. यहां पर नवरात्रि में हर वर्ष हम लोग आते हैं, लेकिन जितनी बेहतरीन व्यवस्थाएं अब हुई है. उतनी अच्छी व्यवस्था पहले नहीं थी. परिवर्तन लगातार हो रहा है. सड़के अच्छी हुई है. गलियों का विकास हुआ है. मां के धाम का भी विकास हुआ है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति