रकुल प्रीत सिंह बनी शूर्पणखा, अनुपम खेर जटायु, ‘रामायण’ में कौन निभाएगा किसका रोल

Last Updated:July 20, 2026, 17:19 IST

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का लोगों को बेसब्री से इतंजार है. फिल्म लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस फिल्म में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी सिनेमा के कई जाने माने स्टार नजर आने वाले हैं. अब दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और उनके किरदारों के नाम भी सामने आ चुके हैं.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ पर फैंस नजरें टिकाए बैठे हैं. फिल्म में कई नामी सितारे अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं. अब खुलासा हो गया है, फिल्म में किन-किन किरदारों में कौन-कौन से स्टार नजर आने वाले हैं.

इस खुलासे ये अफवाह भी बंद हो गई कि जटायु के किरदार को अमिताभ बच्चन आवाज देंगे, अब खुलासा हो चुका है जटायु की भूमिका में अनूपम खेर नजर आने वाले हैं. रणबीर कपूर बने भगवान राम, साई पल्लवी निभाएंगी माता सीता का किरदार.

फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है. दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के रोल में नजर आने वाले हैं.वह भगवान के राम के छोटे भाई के रोल में नजर आने वाले हैं. आदिनाथ कोठारे भरत और नितीश शर्मा शत्रुघ्न की भूमिका में नजर आने वाले हैं.

फिल्म में टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता अरुण गोविल जिन्होंने राम के किरदार में इतिहास रच दिया था.वह भी इस फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं.

वहीं कौशल्या बनी हैं, इंदिरा कृष्णन . लारा दत्ता कैकेयी के रोल में है, जिनकी दो वरदानों की मांग के कारण राम को 14 साल का वनवास मिलता है. सोनल झा सुमित्रा की भूमिका में और सीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नजर आने वाली हैं.

शिशिर शर्मा गुरु वशिष्ठ और अजिंक्य देव महर्षि विश्वामित्र के रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं साउथ स्टार यश फिल्म में लंकापति राजा रावण की भूमिका में लोगों का दिल जीतने वाले हैं. काजल अग्रवाल मंदोदरी, शोभना रावण की मां कैकसी के रोल में नजर आएंगी.

हरीश उथमन विभीषण की भूमिका में है, जो बाद में भगवान राम का साथ देते हैं. फैसल मलिक कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे हैं.विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका अदा करेंगी. वहीं सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं और कुणाल कपूर देवराज इंद्र और मुकेश तिवारी महर्षि अगस्त्य के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई जारी किया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति