Last Updated:July 03, 2026, 07:43 IST
UP Encounter News in Hindi: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी बाबा की पुलिस ने कमर कस ली है. यूपी पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ा. इस अभियान से बरेली और बुलंदशहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है. उन्हें लंगड़ा बना रही है. पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.
गैंगस्टर रियाज उर्फ बाबू को गिरफ्तार करती पुलिस.
UP Encounter News : उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि कानून से खेलने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं बची है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग जिलों में बड़ी मुठभेड़ों के दौरान वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया. बरेली, गाजियाबाद और बुलंदशहर में हुई इन कार्रवाइयों में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
बरेली में पुलिस गैंगस्टर रियाज उर्फ बाबू को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी. इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. रियाज के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में गैंगस्टर समेत आठ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. उसके कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए. घायल आरोपी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यह मुठभेड़ थाना तिलहर क्षेत्र के रटा रोड पर हुई.
वहीं, बुलंदशहर में जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर पिंकल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, तभी घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया. जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक और सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए हैं. पिंकल के खिलाफ दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर में गैंगस्टर, लूट और चोरी समेत दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं. वह स्कूल चोरी सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था. यह मुठभेड़ जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर-औरंगाबाद मार्ग पर नहर पटरी के पास हुई.
गाजियाबाद में भी मुठभेड़
गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मोहित शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











