Last Updated:August 25, 2026, 17:42 IST
Mathura Latest News : मथुरा में थाना सदर बाजार क्षेत्र की औरंगाबाद कॉलोनी के वार्ड नंबर 10 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी पर तैनात सफाई कर्मचारी करन के साथ एक फौजी ने मारपीट की. जिसके बाद विरोध में सफाई कर्मचारियों ने फौजी के घर के बाहर कचरा की गाड़ी पलट दी.
सफाईकर्मियों ने आरोपी के घर के बाहर पलटी कचरा की गाड़ी.
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां थाना सदर बाजार क्षेत्र की औरंगाबाद कॉलोनी में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि वार्ड नंबर 10 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने पहुंचे करन नामक एक सफाईकर्मी से एक फौजी ने निजी डस्टबिन को साफ करने को कहा, जब सफाईकर्मी ने ऐसा करने से मना किया तो फौजी ने उसे जातिसूचक गालियां दी और कर्मचारी के थप्पड़ जड़ दिए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि करन रोज की तरह कूड़ा उठाने के लिए औरंगाबाद कॉलोनी पहुंचा था. इसी दौरान सुरेंद्र नाम के व्यक्ति (फौजी) ने उससे अपना डस्टबिन साफ करने की बात कही. कर्मचारी ने जब यह करने से इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने करन के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे.
घटना से नाराज डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. दर्जनों कर्मचारी अपनी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसके मुख्य दरवाजे के सामने ही कचरा डाल दिया. इसके बाद यूनियन अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कर्मचारी थाना सदर बाजार पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
मामले की जानकारी मिलने पर अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है. वहीं सफाई कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे शहर में कूड़ा उठाने का काम बंद कर देंगे.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ेंLocation :
Mathura,Mathura,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 17:42 IST










