भारतीय शेरनियों का कमाल, 55 रन पर ढेर पाकिस्तान, दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

भारतीय शेरनियों का कमाल, 55 रन पर ढेर पाकिस्तान, दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:September 05, 2026, 21:54 IST

Pakistan lowest totals in WT20I: दुबई में खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान महिला टीम को महज 55 रन (18.1 ओवर) पर ढेर कर दिया. यह पाकिस्तान महिला टीम का महिला टी20 इंटरनेशनल इतिहास में अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है. दीप्ति शर्मा और भारतीय स्पिन आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. इससे पहले पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था.

पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया अपना सबसे कम स्कोर.

नई दिल्ली. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फिर साबित कर दिया कि जब बात बड़े मुकाबलों की आती है, तो दबाव के आगे पाकिस्तान का टिक पाना नामुमकिन सा हो जाता. महिला एशिया कप हाई-वोल्टेज टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. पूरी पाकिस्तानी टीम महज 18.1 ओवरों में 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह पाकिस्तान का महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर बन गया है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत धीमी लेकिन ठीक-ठाक रही. सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने शुरुआती कुछ ओवरों में संभलकर खेलने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्पिनरों को गेंद सौंपी, मुकाबला पूरी तरह भारत की तरफ झुक गया. 5वें ओवर में शेफाली वर्मा ने मुनीबा (13) को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद तो मानो पवेलियन लौटने की होड़ मच गई.

पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया अपना सबसे कम स्कोर.

प्रेमा रावत, दीप्ति शर्मा और भारतीय स्पिन चौकड़ी की घूमती गेंदों का पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. 35 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते आधी पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. मध्यक्रम में सिवाय रन आउट के और कुछ देखने को नहीं मिला. आयशा जफर, सदाफ शमास और कप्तान फातिमा सना जैसी आक्रामक बल्लेबाज भी भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ का शिकार बनीं. अंत में 19वें ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने तूबा हसन को स्टंप आउट कराकर पाकिस्तान की पारी को महज 55 रन पर समेट दिया.

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ निराशाजनक रिकॉर्ड
इस मुकाबले ने पाकिस्तान महिला टीम के टी20 इतिहास के सबसे निराशाजनक अध्यायों को एक बार फिर ताजा कर दिया. पाकिस्तान के महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में अब सबसे कम स्कोर के आंकड़े कुछ इस प्रकार दर्ज हो चुके हैं. भारत के खिलाफ 55 रन (18.1 ओवर) का यह स्कोर अब पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर बन चुका है. इससे पहले, 14 अक्टूबर 2024 को इसी दुबई के मैदान पर न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में केवल 56 रन बनाकर आउट हो गई थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

अगर और पीछे जाएं, तो 16 जून 2009 को टॉन्टन के मैदान पर इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 16.5 ओवर में 60 रन पर सिमट गई थी. इसी तरह, 31 अक्टूबर 2012 को एशियाई खेलों के दौरान गुआंगझू (Guangzhou) में भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में महज 63 रन पर ऑलआउट हो गई थी. वहीं, 25 सितंबर 2023 को हांग्झू (Hangzhou) में बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने पूरे 20 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए थे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 21:53 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति