‘बोल बच्चन’ के बाद 10 साल तक नहीं मिला 1 भी फिल्म का ऑफर, अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द

Last Updated:July 20, 2026, 09:10 IST

‘बोल बच्चन’ जैसी हिट फिल्म के बाद अर्चना पूरन सिंह को अगले 10 सालों तक फिल्मों का एक भी ऑफर नहीं मिला. उन्हें उम्मीद थी कि हालिया रिलीज फिल्म ‘टोस्टर’ की कामयाबी के बाद उनके पास नए रोल आएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. अर्चना पूरन सिंह ने अपना दर्द बयां किया और बताया कि मेकर्स उन्हें आज भी सीरियस एक्टर नहीं मानते. फिलहाल उनके पास सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट के ही ऑफर आ रहे हैं, जबकि वह अच्छे किरदारों की तलाश में हैं.

नई दिल्ली. अर्चना पूरन सिंह टीवी और फिल्मों की दुनिया में पॉपुलर नाम हैं. अब उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अच्छा काम नहीं मिल रहा है. ‘द कपिल शर्मा शो’ से लगातार जुड़े रहने की वजह से अर्चना काफी समय तक तक फिल्मों और फिक्शन शोज से दूर रहीं. हालांकि, कपिल के इस कॉमेडी शो के बीच उन्होंने कुछ फिल्मों में काम तो किया, लेकिन अर्चना का मानना है कि वे किरदार उतने दमदार नहीं थे.

टीवी के बिजी शेड्यूल के चलते उन्हें कई बेहतरीन रोल ठुकराने पड़े, लेकिन ज्यादातर समय उन्हें सिर्फ सही मौकों का इंतजार ही करना पड़ा. लोगों को लगता है कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘टोस्टर’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ व्लॉगिंग शुरू करने के बाद उनके दिन बदल गए होंगे, लेकिन अर्चना की कहानी कुछ और ही है. (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

न्यूज18 इंग्लिश के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया, ‘मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर्स तो जरूर मिल रहे हैं, लेकिन एक्टिंग के रोल अभी भी मेरे पास नहीं आ रहे हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ‘टोस्टर’ के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई हो.’ (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अर्चना आगे बताती हैं, ‘अभी कुछ ही दिनों पहले मैंने एक फिल्म रिजेक्ट की, पर सिर्फ इसलिए क्योंकि मुझे अपना किरदार पसंद नहीं आया. सच तो यह है कि अभी भी मेरे पास बहुत बेहतरीन रोल्स नहीं आ रहे हैं. मैं एक बार फिर सभी फिल्ममेकर्स से कहना चाहती हूं कि मैं काम करना चाहती हूं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री का ढर्रा थोड़ा अलग है और ठीक है, शायद ऐसा ही होता है.’ (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘बोल बच्चन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी, लेकिन अर्चना के एक्टिंग करियर में मंदी की शुरुआत उसी के बाद से हो गई. उन्होंने कहा, ‘बोल बच्चन की रिलीज के बाद मुझे ट्रेड एनालिस्ट्स के फोन आए थे. उन्होंने कहा कि अब तो तुम्हारे पास ऑफर्स की लाइन लग जाएगी.’ (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

अर्चना ने बताया, ‘मैंने उनसे मजाक में कहा था कि जिस दिन पहला ऑफर आएगा, उसी दिन मैं तुम्हें कॉल करूंगी. उसके बाद 10 साल बीत गए, लेकिन मेरे पास उनको फोन करने की कोई वजह ही नहीं आई. उन 10 सालों में मुझे एक भी फिल्म का ऑफर नहीं मिला. हमारी इंडस्ट्री वाकई में अजीब है.’ (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

आखिर काम न मिलने की वजह क्या रही? इस पर अर्चना कहती हैं, ‘इसकी कई वजहें हो सकती हैं. बहुत से फिल्ममेकर्स को लगा कि मैं कॉमेडी शोज में बिजी हूं और उन्हें अपनी तारीखें नहीं दे पाऊंगी. जब मैं टीवी पर शो कर रही थी, तब मेरे हाथ से कुछ फिल्में इसलिए भी निकल गईं क्योंकि मैं उनके लिए समय नहीं निकाल सकती थी. मेरे लिए स्कॉटलैंड जाकर 15 दिन का शूटिंग शेड्यूल पूरा करना नामुमकिन था.’ (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

यही वजह है कि जब अर्चना पूरन सिंह को नई वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ऑफर मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह इसे फिक्शन स्ट्रीमिंग स्पेस में कदम रखने का एक शानदार मौका मानती हैं. इस सीरीज में दर्शक उन्हें एक बिल्कुल अलग अंदाज में देखेंगे. कुछ समय पहले अपनी भड़ास निकालते हुए अर्चना ने कहा था, ‘मैं मेकर्स को यकीन ही नहीं दिला पा रही हूं कि मैं एक एक्ट्रेस भी हूं. उन्हें आज भी लगता है कि मैं बस कुर्सी पर बैठकर हंसने वाली इंसान हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@archanapuransingh)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति