Last Updated:July 20, 2026, 17:33 IST
एक टीचर का अपने स्टूडेंट्स के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. यूजर्स टीचर के प्रयास की तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो बी-प्राक-इंद्रेश उपाध्याय के भक्ति गीत पर बनाया गया है. ये गीत सुपरहिट रहा है.
यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई गाना या वीडियो वायरल होते हैं. मगर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हर किसी का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो है जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक टीचर अपने स्टूडेंट्स के साथ डांस कर रही हैं, जिन्हें देखकर हर यूजर्स उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है. चलिए आपको भी सुनाते हैं बी-प्राक का ये गाना.
पहले बात करते हैं वायरल वीडियो की. ये वीडियो divyadj762 की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था. जिसमें एक महिला टीचर अपने कई स्टूडेंट बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं. वह स्कूल में बच्चों को रिहर्सल करवा रही हैं. उनके वीडियो को देख यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं.
View this post on Instagram
टीचर का डांस देख क्या बोले यूजर
मैडम के डांस को देखकर लोग भी खुश हो गए. उन्होंने मैम के प्रयास की खूब तारीफ की, एक यूजर ने लिखा, ‘अति सुंदर प्रयास.’ वहीं एक ने कहा, ‘आपने तो कमाल करके दिखा दिया.’ एक यूजर ने टीचर की तारीफ करते हुए लंबा कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ‘अगर इस तरह की प्यारी मैम रहेंगी तो हर किसी बच्चे में टैलेंट की कोई कमी नहीं होगी.’
इस भक्ति गीत के बारे में
‘बरसाने की छोरी’ एक ब्रज लोक शैली से प्रेरित भक्ति गीत है. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था. राधा कृष्ण का ये गीत बी प्राक और मीर देसाई ने प्रोड्यूस किया था तो इंद्रेश उपाध्याय जी ने गाया था. ये गाना हमेशा से ही लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुआ है. आज भी इसे लोग खूब पसंद करते हैं. कोई कीर्तन हो या घर के कार्यक्रम, ये गीत जरूर सुनने को मिल जाता है.
About the Author
VarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में










