पिता को देखकर चुनी फिल्मों की राह, देशभक्ति के मूवी ने दिलाई पहचान, 1997 में 1 फिल्म से हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

Last Updated:October 03, 2025, 04:01 IST

Happy Birthday J P Dutta: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर जे. पी. दत्ता आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है. ‘बॉर्डर’ जैसी कई देशभक्ति फिल्में देने वाले फिल्ममेकर ने अपनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था.

ख़बरें फटाफट

इनकी 1 फिल्म ने रचा था इतिहास

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर जे. पी. दत्ता ने ‘गुलामी’ के बाद देशभक्ति की कई फिल्में बनाई. उन्हें पहचान ही देशभक्ति के जॉनर से मिली थी. भारतीय फिल्म निर्माता, लेखक और निर्देशक जेपी दत्ता उर्फ ज्योति प्रकाश दत्ता का आज यानी 3 अक्टूबर, शुक्रवार को बर्थडे है.

इडंस्ट्री में उन्हें उनकी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. निर्माता जेपी ने ‘बॉर्डर’, ‘कारगिल’, ‘बटवारा’, और ‘गुलामी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. को निर्माता अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं.

पिता को देख चुनी फिल्मों की राह

जेपी दत्ता की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. जेपी दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था. निर्माता की जड़ें फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़ी हैं, क्योंकि उनके पिता, ओ.पी. दत्ता भी फिल्म निर्माता और निर्देशक थे. अपने पिता को देखकर ही जेपी दत्ता ने फिल्मों में आने का मन बनाया और पहली फिल्म ‘गुलामी’ की.

देशभक्ति की फिल्मों से मिली पहचान

ये फिल्म साल 1985 में आई. मल्टीस्टारर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, और मजहर खान ने काम किया था. निर्माता की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. इसके बाद जेपी दत्ता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देशप्रेम से ओत-प्रोत फिल्में की. निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता को देशभक्ति पर बनी फिल्मों से ही पहचान मिली.

एक्ट्रेस संग भागकर रचाई थी शादी

निर्देशक जेपी दत्ता की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही. निर्माता ने एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से भागकर शादी की थी. बिंदिया गोस्वामी के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनकी शादी जेपी दत्ता से हो, लेकिन दोनों का प्यार इतना सच्चा था कि दुनिया की परवाह न किए बगैर दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली. आज जोड़े की दो बेटियां निधि दत्ता और सिद्धि दत्ता हैं. निधि दत्ता भी अपने पिता की तरह निर्देशक-निर्माता बनने की राह पर हैं और फिल्म बॉर्डर-2 में बतौर निर्देशक काम कर रही हैं.

बता दें कि जेपी दत्ता ने ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी: कारगिल’, ‘रिफ्यूजी’ और ‘पलटन’ बनाई हैं. निर्माता के लिए फिल्म ‘बॉर्डर’ मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि फिल्म को इतना पसंद किया गया कि फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर का बजट 10 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने तकरीबन 40 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया. इतना ही नहीं, निर्माता ने फिल्म को री-रिलीज भी किया.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2025, 04:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति