पति से तलाक के बाद अर्जुन बिजलानी को डेट कर रहीं मौनी रॉय? खबरों पर भड़के एक्टर

Last Updated:July 17, 2026, 08:57 IST

पति से तलाक के बाद अर्जुन बिजलानी को डेट कर रही हैं मौनी रॉय? इन अफवाहों पर बुरी तरह भड़के अर्जुन बिजलानी, गॉसिप पेजों को जमकर लताड़ा हुए कही ऐसी बात. जानें क्या है पूरी खबर-

सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय एक बार फिर अपने बॉन्ड के चलते चर्चा में आ गए हैं. हाल में वे एक साथ डिनर पर गए थे, डिनर के बाद दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. इसी बीच एक पैपराजी ने मौनी और अर्जुन की वीडियो पर ऐसा कैप्शन लिख दिया जिससे दोनों के लिंकअप की बातें होने लगीं. देखते ही देखते इंटरनेट पर इन रूमर्स ने जोर पकड़ लिया. जिसके बाद अर्जुन ने खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

हाल ही में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय को एक साथ डिनर के बाद बाहर निकलते देखा गया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया. एक पपराजी पेज ने इस वीडियो के साथ ऐसा कैप्शन लिख दिया जिससे दोनों के डेटिंग की बातें होने लगीं. देखते ही देखते इंटरनेट पर इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया, जिसके बाद अर्जुन ने खुद सामने आकर इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

अर्जुन बिजलानी इन झूठी अफवाहों को देखकर चुप नहीं बैठे. उन्होंने गलत कहानियां बनाने वाले गॉसिप पेजों को आड़े हाथों लिया. अर्जुन ने कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि कैसे सिर्फ व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लोग सालों पुरानी एक सच्ची दोस्ती को लव अफेयर का नाम दे देते हैं. उन्होंने साफ किया कि मुश्किल समय में किसी दोस्त का साथ देने का यह मतलब बिल्कुल नहीं होता कि उनके बीच कुछ चल रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उन पेजों को संदेश देते हुए लिखा कि जो दो लोग पिछले 15 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे के सच्चे दोस्त हैं, वे सिर्फ इसलिए एक कपल नहीं बन जाते क्योंकि किसी गॉसिप पेज को अपनी हेडलाइन के लिए मसाला चाहिए. कभी-कभी लोग बस एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े होते हैं, खासकर तब जब उनका कोई दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा हो.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन ने कहा कि व्यूज कमाने के चक्कर में हर एक दोस्ती को रोमांटिक एंगल देना बिल्कुल गलत है. उन्होंने मीडिया और गॉसिप पेजों को सलाह दी कि किसी भी खबर को छापने से पहले एक बार उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लेनी चाहिए. ऐसा करने से लोगों तक सही बात पहुंचेगी और किसी की पर्सनल लाइफ का तमाशा नहीं बनेगा.

अर्जुन ने सभी मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी की पर्सनल लाइफ की कीमत पर सनसनीखेज हेडलाइंस बनाना ठीक नहीं है. उन्होंने गुजारिश की कि ऐसे झूंठे रूमर्स फैलाने से पहले सच को वेरिफाई जरूर करें, क्योंकि ऐसी बातें सिर्फ लोगों के बीच कन्फ्यूजन पैदा करती हैं.

अर्जुन ने कहा कि अच्छी और सच्ची पत्रकारिता से ही समाज में भरोसा बनता है. केवल व्यूज के लिए झूठी खबरें बनाने से कुछ समय के लिए फायदा तो मिल सकता है, लेकिन उससे सच्चाई और भरोसा पूरी तरह खत्म हो जाता है. उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह अपनी दोस्ती का इस तरह तमाशा नहीं बनने देंगे. बता दें कि अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय ने नागिन शो में एक साथ काम किया था. जहां दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

इस पूरे मामले में सिर्फ अर्जुन ही नहीं, बल्कि उनकी करीबी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी खुलकर सामने आईं. जब उन्होंने पपराजी पेज का वह पोस्ट देखा जिसमें अर्जुन और मौनी के रिश्ते को लेकर फालतू बातें लिखी गई थीं, तो क्रिस्टल से रहा नहीं गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अफवाह को तुरंत खारिज किया और अपनी नाराजगी जाहिर की.

क्रिस्टल डिसूजा ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहुत सीधे शब्दों में लिखा कि यह क्या बकवास है. उन्होंने उन पेजों को लताड़ते हुए कहा कि सिर्फ व्यूज पाने के लिए आजकल आप लोग कुछ भी पोस्ट कर देते हैं. क्रिस्टल के इस कमेंट ने साफ कर दिया कि पूरी इंडस्ट्री इन झूठी खबरों के खिलाफ है और वे अपनी साफ-सुथरी दोस्ती पर ऐसे कीचड़ उछालने की इजाजत किसी को नहीं देंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति