दूसरी शादी करने के लिए मचल रहे हैं युजवेंद्र चहल, शिखर धवन बने रास्ते का रोड़ा

होमखेलक्रिकेट

दूसरी शादी करने के लिए मचल रहे हैं युजवेंद्र चहल, शिखर धवन बने रास्ते का रोड़ा

Last Updated:October 07, 2025, 19:30 IST

Yuzvendra Chahal Shikhar Dhawan Reel: शिखर धवन और युजवेंद्र चहल में इंस्टाग्राम पर एक कॉमेडी रील अपलोड किया, जिसमें दोनों अपनी दूसरी शादी के बारे में मजाक कर रहे हैं.

शिखर धवन और युजवेंद्र चहल

नई दिल्ली: दो खिलाड़ी, दोनों अपने-अपने काम के मास्टर, दोनों भारतीय क्रिकेट सेटअप से बाहर और दोनों ही तलाकशुदा…संन्यास ले चुके शिखर धवन और टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की कहानी लगभग एक जैसी ही है.

दोनों की पर्सनल लाइफ में लाख उतार-चढ़ाव आए, लेकिन हंसना-हंसाना नहीं छोड़ते. दोनों की पहली शादी टूट चुकी है. बीवी से तलाक के बाद अब चहल और धवन दूसरी शादी करने के लिए मचल रहे हैं.

View this post on Instagram


दरअसल, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन को कॉमेडी रील्स बनाने का बड़ा शौक है. हाल ही में शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर चहल के साथ एक रील बनाया है, जिसमें मशहूर एक्टर अमरीश पुरी के डायलॉग पर दोनों एक्टिंग कर रहे हैं. मजाक-मजाक में अपनी दिली ख्वाहिश भी बता रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत में शिखर धवन कहते हैं- ‘तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा, पहले मेरी शादी तो हो जाए.’ इस बात पर चहल हैरान होकर पूछते हैं- ‘पापा आपकी शादी.?’ फिर फौरन कैमरा जूम आउट होता है और स्क्रीन पर धवन की विदेशी गर्लफ्रेंड भी आती है, जिसकी ओर इशारा करते हैं गब्बर कहते हैं- ‘ये है तेरी तीसरी मां..’ जिसे सुनकर चहल सिर पर हाथ रखते हुए कहते हैं- ‘थर्ड मम्मी’

वीडियो के कैप्शन में धवन ने लिखा- एकबार फिर से दूल्हा बनने का मन है बेटा… तू रुक जा थोड़ा. फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. एक घंटे के भीतर लाखों लाइक्स और अनगिनत कमेंट्स आ चुके हैं.

यूजर्स मजाकिया कमेंट कर रहे हैं. कोई धवन के मजे ले रहा है तो कोई चहल की एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहा है. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि धवन ने ऑस्ट्रेलियाई मूल की भारतीय महिला आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा जोरावर भी है. मगर 2023 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए. चहल की शादी चार साल चली. 2020 में उन्होंने धनश्री वर्मा संग सात फेरे लिए थे. 2025 की शुरुआत में दोनों का तलाक हो गया.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2025, 19:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति