डिलीवरी के सवा महीने बाद दिव्यांका ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, शेयर किया व्लॉग

Last Updated:July 19, 2026, 16:03 IST

दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों की मां बनीं. विवेक दहिया ने बच्चों के नामकरण का व्लॉग शेयर किया, जिसमें सत्यनारायण पूजा हुई. उन्होंने बच्चों के नाम अभी रिवील नहीं किए हैं.

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव में हैं. दरअसल वह शादी के दस साल बाद मां बनीं. उनके घर दोगुनी खुशियों ने दस्तक दी. दरअसल 26 मई 2026 को वह जुड़वा बच्चों की मां बनीं. उनके पति और एक्टर विवेक दहिया ने अब बच्चों के नामकरण से जुड़ा व्लॉग पोस्ट किया है.

विवेक दहिया के व्लॉग में बताया कि पैरेंट्स बनने के बाद उन्होंने पहली बार सत्यनारायण की कथा करवाई. साथ ही बच्चों के नाम भी रखे गए. हालांकि अभी तक दोनों ने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने करवाई पूजा
एक्ट्रेस की डिलीवरी को सवा महीना हो चुका है. ऐसे में घर पर उन्होंने पूजा रखवाई. साथ ही बच्चों का नामकरण संस्कार भी हुआ. दिव्यांका ने व्लॉग में बताया कि एक साल पहले उन्होंने ठीक इसी तरह सत्यनारायण की पूजा करवाई थी. उनकी सालभर में प्रार्थना भगवान ने सुनी. ऐसे में वह सबसे पहले इस पूजा को दोबारा करवा रहे हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी ने विधि विधान से की पूजा
पूजा के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने 16 श्रृंगार किया. पैरों में आलता लगाया और बच्चों के पैरों में भी लगाया. फिर विवेक दहिया ने पान के पत्ते पर अष्टगंध से पहले बेटे बेटे का नाम लिखा और फिर छोटे का. इसके बाद घर के सभी सदस्यों ने बच्चों के कान में उनका नाम सुनाया.

नहीं बताए बच्चों के नाम
दिव्यांका त्रिपाठी ने अभी तक न तो बच्चों का चेहरा दिखाया है न ही नाम रिवील किए हैं. उन्होंने नाम पर सस्पेंस बनाए रखा है. बता दें साल 2016 में दिव्यांका और विवेक ने शादी रचाई थी. दोनों ने एकता कपूर के सीरियल ये है मोहबत्तें में साथ में काम भी किया था.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति