जो कभी देखा नहीं होगा, वो भी आएगा…लखनऊ में होने जा रहा आम महोत्सव, कैसे करें अप्लाई?

होमफोटोकृषि

जो कभी देखा नहीं होगा, वो भी आएगा…होने जा रहा आम महोत्सव, कैसे करें अप्लाई?

Last Updated:July 01, 2026, 16:08 IST

Mango Festival Shahjahanpur : यूपी के शाहजहांपुर जिले में बागवानी और आम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने खास पहल की है. इसके तहत 3 जुलाई से 5 जुलाई तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसानों को अपनी उपज प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. इस महोत्सव में आम उत्पादक कृषक अपने-अपने क्षेत्र के आमों का प्रदर्शन कर सकते हैं. नियमों के मुताबिक, प्रत्येक किसान के पास कम से कम 1 किलो आम अथवा 5 आम होने जरूरी हैं. जो भी बागवान, कृषक उत्पादक संगठन (FPO) या पौधशाला स्वामी अपने उत्पादों अथवा आम के पौधों की सीधे बिक्री करना चाहते हैं, वे वहां स्टॉल भी लगा सकते हैं.

शाहजहांपुर के जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने लोकल 18 से बताया कि जनपद के सभी कृषकों और आम उत्पादकों, पौधशाला स्वामियों और कृषक उत्पादन संगठनों के लिए उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आयोजन 3 जुलाई से 5 जुलाई तक किया जाएगा. यह तीन दिवसीय महोत्सव लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेशभर से लोग शामिल होंगे.

इस महोत्सव में आम उत्पादक कृषक अपने क्षेत्र की विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन कर सकते हैं. नियमों के मुताबिक, प्रत्येक किसान के पास कम से कम 1 किलोग्राम आम अथवा 5 आम होने जरूरी हैं. जिला उद्यान अधिकारी ने शाहजहांपुर के बागवानों से अपील की है कि वो इस बेहतरीन मंच का पूरा लाभ उठाएं और अपनी उन्नत फसलों को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करें.

जो किसान या बागवान खुद लखनऊ जाने में असमर्थ हैं, लेकिन अपनी फसल को इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लगाना चाहते हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. ऐसे बागवान 1 जुलाई की दोपहर 3 बजे तक अपने आम के सैंपल विकास भवन परिसर स्थित जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं, जहां से उन्हें सुरक्षित लखनऊ भेजा जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

महोत्सव के दौरान केवल प्रदर्शनी ही नहीं होगी, बल्कि व्यापार के अवसर भी मिलेंगे. जो भी बागवान, कृषक उत्पादक संगठन (FPO) या पौधशाला स्वामी अपने उत्पादों अथवा आम के पौधों की सीधे बिक्री करना चाहते हैं, वे वहां स्टॉल लगा सकते हैं. जनपद के सभी इच्छुक बागवान इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में सक्रिय रूप से सम्मिलित होकर सीधे उपभोक्ताओं को अपनी उपज बेच सकते हैं.

महोत्सव के अगले चरण में दिनांक 4 जुलाई को आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन यानी बायर्स-सेलर्स मीट का एक विशेष आयोजन किया जाएगा. यह महत्वपूर्ण सम्मेलन लखनऊ के “जन भवन” में आयोजित होगा. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादकों को बड़े खरीदारों और व्यापारियों से सीधे जोड़ना है, ताकि किसानों को उनके उत्पादों का सही और लाभकारी मूल्य मिल सके.

इस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक शाहजहांपुर के बागवानों और कृषक संगठनों के लिए विभाग द्वारा मुफ्त परिवहन की व्यवस्था की गई है. सम्मेलन के दिन, यानी 4 जुलाई को सुबह 04:30 बजे जनपद के बरेली मोड़ से विभाग द्वारा एक विशेष बस भेजी जाएगी. इस बस के माध्यम से सभी पंजीकृत किसान आसानी से लखनऊ कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं.

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने किसानों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. बस सेवा और सम्मेलन में भाग लेने के लिए किसान मोबाइल नंबर 9026629133 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, योजना की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय या अन्य मोबाइल नंबर 9151066860 पर संपर्क किया जा सकता है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति