कुमार विश्वास-बाबा रामदेव ने मंच पर लगाए चार चांद, रणबीर कपूर ने लिया आशीर्वाद

Last Updated:July 19, 2026, 09:49 IST

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बीते 18 जुलाई को नई दिल्ली में स्पेशल इवेंट आयोजित किया गया था. इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही कई दिग्गजों ने शिरकत की थी. कुमार विश्वास और बाबा रामदेव भी मंच पर चार चांद लगाने पहुंचे थे जहां रणबीर ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इवेंट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

‘रामायण’ के इवेंट में बाबा रामदेव भी पहुंचे थे.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. बीते शनिवार, 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म का खास ट्रेलर लॉन्च था. ये स्पेशल ट्रेलर लॉन्च सिर्फ मीडिया और इंडस्ट्री के लोगों के लिए था. इस खास इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ ही कुमार विश्वास और बाबा रामदेव भी शामिल हुए थे. दिल्ली में आयोजित हुए इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च से सामने आए एक वीडियो में रामायण के राम यानी कि रणबीर कपूर कुमार विश्वास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. वहीं कुमार विश्वास कहते हैं कि ये पहला मौका है जब राम और सीता को दर्शक एक साथ एक मंच पर देख रहे हैं. इवेंट में रणबीर कपूर और साई पल्लवी दोनों ही पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे थे.

रणबीर कपूर ने लिया कुमार विश्वास का आशीर्वाद

View this post on Instagram

अप्सरा सी खूबसूरत लगीं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने गोल्डन और पर्पल कलर की खूबसूरत चंदेरी सिल्क साड़ी पहनी थी. वहीं रणबीर कपूर ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी. मंच पर कुमार विश्वास ने दोनों को आमंत्रित किया तो एक्टर ने कवि के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और वो मंच पर मौजूद हर शख्स से मिले.

View this post on Instagram

बाबा रामदेव भी इस भव्य इवेंट के साक्षी बने. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की खास फरमाइश पर बाबा रामदेव ने स्टेज पर योग भी करके दिखाया. उन्होंने नली क्रिया करके दिखाई. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को योग करने का संदेश भी दिया.

बता दें, नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा और अगला पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में बॉलीवुड सितारों की पूरी फौज खड़ कर दी है. लारा दत्ता, अरुण गोविल, सनी देओल, रवि दुबे समेत कई कलाकार फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखेंगे.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति