जेनिफर विंगेट ने गुपचुप रचाई शादी? यूके के बिजनेसमैन की बनी वाइफ, वीडियो वायरल

Last Updated:July 17, 2026, 22:49 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 16 जुलाई को ब्रिटेन में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल से गुपचुप शादी रचा ली है. लेकिन इस पर अब तक न तो जेनिफर और न ही विलियम की ओर से कोई प्रतिक्रिया दी गई है.

ख़बरें फटाफट

जेनिफर के चेहरे पर साफ दिख रही खुशी

नई दिल्ली. टीवी की क्वीन जेनिफर विंगेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई रोल या कोई शो नहीं, बल्कि उनकी शादी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में विलियम इश्माइल संग प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है.

जेनिफर विंगेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह ब्राइडल गाउन की फीटिंग ट्राई करती नजर आ रही हैं. इस फीटिंग वाले वीडियो को देखते ही चर्चाए तेज हो गई कि वीडियो कुछ दिन पहले का है,तो उनकी शादी भी हो चुकी है. लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ब्राइडल गाउन की फीटिंग ट्राई कर रहीं जेनिफर

जेनिफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह ब्राइडल ग्राउन की फिटिंग ट्राई कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है. इस वीडियो के बाद तो उनकी शादी की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है. कहीं वह डिजाइनर के साथ गाउन की बारीक डिटेल्स देखती नजर आ रही हैं, तो कहीं ट्रायल के दौरान ड्रेस की फिटिंग और वेल में बदलाव किए जा रहे हैं.

View this post on Instagram

जेनिफर के चेहरे पर साफ दिख रही खुशी

खबर तो ये भी है कि उनका ये ब्राइडल गाउन Karleo Fashion ने स्टीच किया है. स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ खूबसूरत बीडवर्क और धागों की एंबॉयड्री देखने को मिल रही है. एक वीडियो में डिजाइनर गाउन की एम्बेलिशमेंट पर काम करते नजर आ रहे हैं, वही दूसरे वीडियो में जेनिफर फाइनल ट्रायल के दौरान नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है. ये वीडियो एक फैन पेज ने शेयर किया है. उनके फैंस तो इस वीडियो पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

बता दें कि टेली टॉक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल से ब्रिटेन में एक प्राइवेट सेरेमनी में ये शादी रचाई है. शादी में सिर्फ खास दोस्त, परिवार और करीबी लोगों ने ही शिरकत की. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 में प्रकाशित इस खबर के मुताबिक अब तक इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल ऐनाउंसमेंट नहीं की गई है.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति