मां-पापा को परेशान… बीटेक छात्र ने लिखा सुसाइड नोट और लगा ली फांसी

Last Updated:August 27, 2026, 08:11 IST

Lucknow Crime : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीटेके के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर पर किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद वह काफी परेशान था.

लखनऊ में बीटेक छात्र ने सुसाइड किया.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां के बीबीडी इलाके में किराए के कमरे में रह रहे युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला. पुलिस को युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि मां-पिता को परेशान नहीं करना चाहता हूं… मृत युवक लखनऊ के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. वह मूल रूप से संतकबीर नगर का रहने वाला था. घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है.

सुसाइड नोट मिला

लखनऊ के बीबीडी इलाके में रहकर बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे 19 साल के छात्र आदर्श का कमरे में शव लटकता हुआ मिला. जब साथियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है. इसमें छात्र ने लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी, मैं आप लोगों को परेशान नहीं करना चाहता हूं. सभी मुझे माफ कर देना.

सबसे हैरानी की बात यह है कि आदर्श दो दिन पहले ही घर से लौटा था. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने जान देने का फैसला ले लिया. फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कमरे से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर पर किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद वह काफी परेशान था.

कौन-कौन है परिवार में?

बता दें, संतकबीरनगर के महेरवा निवासी आदर्श मिश्रा उर्फ तुषार पुत्र प्रमोद मिश्रा बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था. पिता प्रमोद बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन हैं. परिवार में मां शीला, तीन बहनें और इकलौता बेटा आदर्श था. ताऊ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आदर्श गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बीटेक कर रहा था.

ताऊ बोले- सुबह हुई थी बात

उन्होंने कहा कि शनिवार को घर में रुद्राभिषेक था. इसमें शामिल होने के लिए आदर्श घर गया था. रविवार को पिता उसे बस से लखनऊ छोड़कर गए थे. मंगलवार सुबह आदर्श ने फोन पर माता-पिता से बात भी की थी. दोपहर में दोस्तों और पुलिस से परिजनों को सूचना मिली कि आदर्श की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है. परिजन लखनऊ पहुंचे तो अस्पताल में आदर्श का शव मिला.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 08:11 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति