‘क्या शादी इतनी जरूरी थी?’ ट्विशा केस पर फूटा सितारों का गुस्सा

Last Updated:May 20, 2026, 07:11 IST

दहेज उत्पीड़न मामले में दो बेटियों की हत्या ने देश को हिलाकर रख दिया है. ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत से पूरा देश सदमे में है. इन मामलों में बॉलीवुड सितारों ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया है. कंगना रनौत, सिंगर चिन्मई श्रीपदा और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने पोस्ट कर महिलाओं से अपने पैरों पर खड़े होने की अपील की है. सिंगर चिन्मई ने सालों से चली आ रही कन्यादान प्रथा पर भी झकझोरने वाला सवाल उठाया है.

ख़बरें फटाफट

कंगना रनौत ने ट्विशा शर्मा की मौत पर गुस्सा जाहिर किया.

नई दिल्ली. दहेज उत्पीड़न मामले में दीपिका नागर और ट्विशा शर्मा की हत्या ने देश को हिला कर रख दिया है. इन मामलों में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, सिंगर श्रीपदा ने इन केस पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए समाज और लोगों से कई कठिन सवाल पूछे हैं.

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की हत्या की पूरी जांच और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की. इसके साथ ही खुशबू ने सभी लड़कियों और उनके मां-बाप से खास अपील की.

खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा

वो अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘दहेज की आग में जलती हर बेटी की खबर एक सवाल छोड़ जाती है, क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी?’. खुशबू ने इस मुद्दे पर कई और पोस्ट भी शेयर किए. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘समाज बचपन से सिखाता है ‘एक उम्र के बाद शादी कर लो…’ ‘अकेली लड़की अच्छी नहीं लगती…’ ‘लोग क्या कहेंगे?’. वो अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘कभी किसी के मां-बाप ये नहीं सिखाते कि अकेले रहना एक कला है. खुद के साथ खुश रहना भी जीने का तरीका है’.

यहां देखें पोस्ट

दिशा पाटनी की बहन ने अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘आज जितने गलत प्रताड़ित करने वाले सास-ससुर हैं. उतने ही गलत कई बार चुप रहने वाले माता-पिता भी होते हैं. बेटियां मरने से पहले अक्सर बता देती हैं कि वो खुश नहीं हैं. उन्हें समझाया जाता है कि थोड़ा एडजस्ट करो, शादी में ऐसा तो होता ही रहता है. कई बार यही चुप्पी एक बेटी की जान ले ली है’.

ट्विशा शर्मा-दीपिका नागर केस पर छलका कंगना रनौत का दर्द

सांसद और एक्टर कंगना रनौत ने भी पोस्ट कर लिखा कि एक महिला को अंत में सिर्फ वो खुद ही बचा सकती है. वो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘दहेज उत्पीड़न की वजह से कितनी महिलाओं की जान चली गई. कई बार ये पढ़ी-लिखी लड़कियां अपने पेरेंट्स से मदद की भीख मांगती हैं. वो अपने माता-पिता से गुहार लगाती हैं कि वो उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निकाल लें. लेकिन हमारा भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों से मुंह फेरने के लिए प्रसिद्ध है’.

कंगना रनौत का पोस्ट

वो आगे लिखती हैं, ‘आपका करियर आपकी जिंदगी में आने वाले किसी भी शख्स से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है.’ कंगना आगे लिखती हैं कि किसी भी लड़की को अपने पैरों पर खड़े होने के बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी लड़की को बचाने कोई हीरो नहीं आने वाला है, आपको खुद ही अपना हीरो बनना होगा और खुद को ही बचाना पड़ेगा.

चिन्मई श्रीपदा ने कन्यादान की प्रथा पर उठाए सवाल


सिंगर चिन्मई श्रीपदा ने एक्स पर किए पोस्ट में कन्या दान की प्रथा पर भी करारा प्रहार किया. सिंगर अपने पोस्ट में सालों से चली आ रही प्रथा पर सवाल उठाया है. वो कहती हैं कि भारतीय पेरेंट्स को लगता है कि महिलाएं सिर्फ एक सामान है जिसे उन्हें उनके ससुराल वालों को सौंपने के बाद कोई रिटर्न पॉलिसी नहीं है. एक बार कन्यादान हो गया तो महिलाओं को उनके ससुरालवालों के यहां मरने के लिए छोड़ दिया जाता है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति