Last Updated:July 17, 2026, 13:59 IST
भक्ति के रंग में डूबीं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह! बनारसी साड़ी पहन और माथे पर चंदन का टीका लगाकर पहुंचीं बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार. एक्ट्रेस की सादगी भरे लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही हैं धमाल.
भोजपुरी सिनेमा की सुरपस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं. हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गई हैं.
काशी धाम से सामने आईं इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह का लुक देखने लायक है. जहां वह पूरी तरह से देसी रंग में रंगी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर बहुत ही सुंदर बनारसी साड़ी पहनी हुई है. उनके इस ट्रेडिशनल लुक और सादगी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
अपने लुक को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह ने माथे पर चंदन का टीका लगाया हुआ है. साड़ी के साथ माथे पर लगा यह चंदन का तिलक उनके चेहरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है. तस्वीरों में उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून और शांति साफ दिखाई दे रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अक्षरा सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में आशिर्वाद लेने के बाद अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज भी लिखा. उन्होंने अपने इमोशन्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कुछ अनुभूतियां शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं मन शांत है, हृदय कृतज्ञ है आपकी कृपा का प्रतिदान शब्दों से संभव नहीं.
अपने इस मैसेज के आखिरी में अक्षरा ने पूरी श्रद्धा के साथ हर हर महादेव लिखा. अब अक्षरा का ये अंदाज फैस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. वह उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर जैसे ही अक्षरा सिंह ने अपने इस लुक की तस्वीरें पोस्ट कीं, उनके चाहने वालों ने कमेंट्स की बरसात कर दी. फैंस लगातार इन तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. लोग उनके इस सिंपल और सुंदर साड़ी लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं.
अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ उनकी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने घिस घिस घिस नाम का एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग किया है, जिसमें अक्षय के साथ उनके डांस और केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया.
आने वाले दिनों में अक्षरा सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म ईथा में भी नजर आने वाली हैं. यह फिल्म पहले 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. फिलहाल फैंस को फिल्म की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











