करिश्मा जब सेट पर खो बैठीं आपा, डांसर को कहा ‘इडियट’, एक्ट्रेस पर तमतमाईं थीं सरोज खान

Last Updated:May 19, 2026, 16:18 IST

सरोज खान अपने सख्त स्वभाव और अनुशासन के लिए जानी जाती थीं. सेट पर अगर कोई उनकी टीम के साथ गलत व्यवहार करता, तो वह तुरंत सामने वाले को रोक देती थीं. एक बार शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद करिश्मा कपूर अपना आपा खो बैठीं. गुस्से में उन्होंने डांसर को ‘इडियट’ कह दिया. यह बात सरोज खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई.उन्होंने लोलो को टोका इस घटना के बाद सरोज खान ने फिर कभी करिश्मा कपूर के साथ काम नहीं किया.

नई दिल्ली. सरोज खान सिर्फ बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर नहीं थीं, बल्कि अपने काम और टीम को लेकर बेहद सख्त भी मानी जाती थीं. सेट पर अनुशासन उनके लिए सबसे ऊपर होता था और अगर कोई उनकी टीम के साथ गलत व्यवहार करता, तो वह तुरंत सामने वाले को टोक देती थीं. कई बड़े सितारे भी उनके गुस्से और साफ-साफ बात करने के अंदाज से डरते थे. यही वजह थी कि इंडस्ट्री में उनकी इज्जत एक गुरु की तरह होती थी. एक बार तो बात इतनी बढ़ गई कि करिश्मा कपूर जैसी बड़ी स्टार को भी सरोज खान के गुस्से का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे के बाद माहौल बिगड़ गया और सरोज खान ने ऐसा सख्त फैसला लिया, जिसके बाद दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया.

उन दिनों माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की ‘डांसिंग क्वीन’ थीं. उनके सामने कोई भी एक्ट्रेस डांस करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी. जब यश चोपड़ा 1997 में ‘दिल तो पागल है’ बना रहे थे तो उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जो माधुरी के सामने पर्दे पर डांस कर सके. लेकिन उस दौर की तमाम बड़ी हीरोइनों ने यह ऑफर ठुकरा दिया. उन्हें डर था कि माधुरी की तुलना में उनका डांस फीका पड़ जाएगा. लेकिन करिश्मा कपूर ने बिना एक पल सोचे यह चुनौती स्वीकार कर ली. उन्होंने फिल्म में पूजा का किरदार निभाया और अपने करियर का बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया.

फिल्म के गाने आज भी दिलों की धड़कन है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी करिश्मा ने बाद में माधुरी की गुरु सरोज खान से झगड़ा कर लिया था, जिसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया? हाल ही में, सरोज खान के साथ काम कर चुकी डांसर रुबीना खान ने बॉलीवुड ठिकाना को एक रोचक किस्सा सुनाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि एक बार करिश्मा कपूर एक गाने की शूटिंग कर रही थीं, जिसकी कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी. गाने के एक सीक्वेंस में पेड़ पर लड़के-लड़कियां छिपे हुए थे. शूटिंग के दौरान अचानक एक डाली टूट गई और ऊपर छिपा एक लड़का सीधे करिश्मा पर गिर पड़ा. करिश्मा इतनी गुस्सा हुईं कि उन्होंने उस लड़के को ‘बेवकूफ’ कहकर गालियां देने शुरू कर दीं.

सरोज खान अपनी टीम की बहुत रक्षा करती थीं. उन्होंने तुरंत बीच-बचाव करते हुए कहा कि लड़के ने जानबूझकर नहीं किया था और वह माफी भी मांग चुका था. लेकिन करिश्मा मानने को तैयार नहीं हुईं. उन्होंने शूटिंग बीच में ही छोड़ दी और सेट से चली गईं. रुबीना बताती हैं, ‘इस घटना के बाद सरोज खान ने करिश्मा के साथ कभी काम नहीं किया.’ हालांकि, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर इस विवाद पर खुलकर बात नहीं की.

दिलचस्प बात यह है कि साल 2020 में सरोज खान के निधन के बाद करिश्मा कपूर ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर सरोज खान के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘सत्यम हॉल में आपके साथ बिताए वो लंबे घंटे और डांस-एक्सप्रेशन सीखना कभी नहीं भूल सकती. आपकी सीख मुझे बहुत आगे तक लेकर गई.’ करिश्मा ने पोस्ट में सरोज खान को अपना ‘मास्टर’, ‘टीचर’ और ‘डांस गुरु’ भी बताया था.

सरोज खान ने न सिर्फ माधुरी, बल्कि करीना, ऐश्वर्या राय और कई नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस को डांस सिखाया. ‘ढोला रे ढोला’ जैसी गानों में उनका काम आज भी याद किया जाता है.‘दिल तो पागल है’ ने करिश्मा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया. यश चोपड़ा ने फिल्म को 9 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. भारत में इसने 34 करोड़ रुपये और दुनियाभर से 59 करोड़ रुपये बटोरे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति