Last Updated:May 21, 2026, 16:22 IST
श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की वो दिग्गज एक्ट्रेस थीं, जिनकी बॉलीवुड और साउथ दोनों ही जगह तूती बोलती थीं.दोनों ही जगह उनकी जोड़ी भी हर स्टार के साथ हिट मानी जाती थीं. साउथ में चिरंजीवी के साथ तो श्रीदेवी की जोड़ी हिट थी. इसी तरह अब उनकी बेटी जाह्नवी कपूर अब रामचरण तेजा के साथ नजर आने वाली हैं.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा में एक समय ऐसा था जब चिरंजीवी और श्रीदेवी की जोड़ी की खूब डिमांड होती थी. वह जब-जब पर्दे पर साथ आते थे, तहलका मचा देते थे. दोनों ने मिलकर कई हिट और सुपरहिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों पर राज किया.
अब सालों बाद वही जादू फिर से दर्शकों को देखने को मिलने वाला है. लेकिन इस बार राम चरण और जाह्नवी कपूर के रूप में. दरअसल, फिल्म ‘पेड्डी’ में पहली बार दोनों साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.
इस नई जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. स्पोर्ट्स एक्शन बेस्ड इस ड्रामा फिल्म की लोग 4 जून 2026 को देख पाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान राम चरण ने अपनी को-स्टार जाह्नवी कपूर की जमकर तारीफ की थी. उनकी नजर में ये एक ‘नॉस्टैल्जिक मोमेंट’ फिल्म है. राम चरण ने ये भी कहा कि वो और उनका परिवार काफी एक्साइटेड हैं कि वह जाह्नवी के साथ काम करने जा रहे हैं.
पहले उनके पिता चिरंजीवी और श्रीदेवी की जोड़ी को लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता था. उन दोनों की जोड़ी तेलुगु सिनेमा की फेवरेट जोड़ियों में से एक होती थी. दोनों ने साथ में रोमांस, फैमिली ड्रामा और एक्शन समेत हर जॉनर की फिल्म में काम किया है.
चिरंजीवी और श्रीदेवी की फिल्म ‘जगदेका वीरुडु अतिलोका सुंदरी’ को तो आजतक नहीं भूल पाए हैं. फिल्म में चिरंजीवी एक टूर गाइड की भूमिका में नजर आए थे. वही श्रीदेवी ने इसमें एक दिव्य स्त्री की भूमिका अदा की ती. फिल्म में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था.
इसके अलावा दोनों ‘रानी कसुला रंगम्मा’ में भी साथ नजर आए थे. इस कमर्शियल फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. ड्रामा, इमोशन और म्यूजिक के कॉम्बिनेशन वाली इस फिल्म को भी लोगों ने भी काफी पसंद किया था.
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस फ्रेश जोड़ी को लोग कितना पसंद करते हैं. क्या ये जोड़ी अपने माता-पिता की तरह ही हिट होकर फैंस का दिल जीत पाएगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











