Last Updated:July 17, 2026, 11:24 IST
12 साल पहले आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने सूजित सरकार की फिल्म विक्की डोनर से एक्टिंग डेब्यू किया था. दोनों की पहली ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. विक्की डोनर के डायरेक्टर सूजित सरकार ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उस वक्त उनके पास पैसों की इतनी कड़की थी कि उन्हें असली शादी में शादी के सीन की शूटिंग करनी पड़ी थी.
सूजित सरकार ने कम बजट में कई शानदार फिल्में बनाई हैं.
नई दिल्ली. ‘द केरल स्टोरी’, ‘स्त्री’, ‘मुंज्या’ और सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की सफलता से साबित कर दिया कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए भारी-भरकम बजट जरूरी नहीं है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी कम बजट फिल्में रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट बड़ा धमाका बनकर सामने आईं. आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म ‘विक्की डोनर’ भी एक ऐसा ही धमाका थी. सूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत की थी. 14 साल पहले आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्मों में दर्ज है.
साल 2012 में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने ‘विक्की डोनर’ में लीड रोल अदा किया था. सूजित सरकार ने अपनी इस कम बजट फिल्म से कमाई के मामले में करिश्मा कर दिखाया था. सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. ‘विक्की डोनर’ स्पर्म डोनेशन के अहम मुद्दे पर बनाई गई थी. फिल्म में उस दौर में स्पर्म डोनेशन और बच्चे को गोद लेने जैसे मुद्दों को दिखाया गया था, जब हमारा समाज इन मुद्दों पर बात करने को भी तैयार नहीं था.
विक्की डोनर
हिट थी आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म
सूजित सरकार ने बहुत कम बजट में ये फिल्म बनाई थी. उनका बजट इतना टाइट था कि उनके पास फिल्म की शूटिंग के लिए भी पैसे नहीं थे. सूजित सरकार ने समधीश (Samdish) के साथ बात करते हुए कहा कि विक्की डोनर में यामी गौतम और आयुष्मान खुराना की शादी वाले सीन को शूट करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. अगर वो शादी का सेटअप लगाते तो फिल्म का पूरा बजट निकल जाता और इसी वजह से उन्होंने किसी की शादी में फिल्म का वो सीन शूट करने का तिकड़म लगाया.
1 रात में शूट किया पूरा सीन
डायरेक्टर सूजित बताते हैं कि जिस शख्स की शादी थी, उन्होंने उससे बात कर ली थी. पूरी टीम रात को 8 बजे से तैयार बैठी थी और उन्होंने असली बारात में ही सीन शूट किया और फिर वो पूरी टीम, कास्ट के साथ सड़क पर बैठकर शादी खत्म होने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही 12 बजे शादी खत्म हुई उन्होंने उस वेन्यू पर यामी और आय़ुष्मान की शादी का सीन शूट किया. उन लोगों ने रात के 1 बजे से 4 बजे के बीच पूरी फिल्म शूट की थी.
विक्की डोनर में सूजित सरकार के शानदार निर्देशन की झलक देखने को मिली थी. छोटा सा बजट और आम परिवार की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi











