‘इसके तप का फल है’, ‘रामायण’ में रवि दुबे को लक्ष्मण अवतार में देख रो पड़ीं सरगुन मेहता

Last Updated:July 20, 2026, 10:04 IST

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे. शनिवार को दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पति रवि को लक्ष्मण के अवतार में देखकर उनकी पत्नी सरगुन मेहता अपने आंसू नहीं रोक पाईं. इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सरगुन ने एक बेहद भावुक नोट लिखा. उन्होंने रवि के सालों लंबे संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए इसे उनकी तपस्या का फल बताया.

ख़बरें फटाफट

सरगुन मेहता ने पति रवि दुबे को लेकर शेयर किया इमोशनल पोस्ट.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. बीते शनिवार को दिल्ली में एक स्पेशल इवेंट के दौरान चुनिंदा लोगों के सामने फिल्म का ट्रेलर पेश किया गया, जहां सरगुन मेहता भी अपने पति रवि दुबे के साथ मौजूद थीं. इस दौरान अपने पति और एक्टर रवि दुबे को लक्ष्मण किरदार में देखकर सरगुन काफी भावुक हो गईं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ट्रेलर देखने का अनुभव बताया है.

सरगुन मेहता ने इवेंट की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने बताया कि रवि को लक्ष्मण के अवतार में देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े थे. सरगुन ने इस रोल के लिए रवि पर भरोसा जताने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का शुक्रिया अदा किया.

View this post on Instagram

सरगुन मेहता के छलक पड़े आंसू

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा दिल इतना भरा हुआ है कि जब तक मेरे आंसू न रुकें, मैं कुछ लिख भी नहीं पा रही हूं और अब भी मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं. अब बस इंतजार है कि 24 जुलाई 2026 को पूरी दुनिया इस ट्रेलर को देखे. मुकेश छाबड़ा का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हम पर यह विश्वास जताया. हम आपके हमेशा आभारी रहेंगे, जय श्री राम.’

 रवि दुबे की मेहनत का फल

‘रामायण’ के लिए रवि दुबे के इस लंबे सफर और उनकी मेहनत को याद करते हुए सरगुन ने आगे लिखा, ‘मैं अपनी हर सांस के साथ ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि वे इतने दयालु रहे. यह सिर्फ और सिर्फ रवि की सालों के तप का फल है.’

ट्रेलर लॉन्च पर रवि दुबे भी हुए भावुक

इससे पहले शनिवार की शाम को हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब रवि दुबे मंच पर आए, तो वह भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए. ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने का मौका मिलने पर उन्होंने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया. मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हुए रवि का गला भर आया और उनकी आवाज कांपने लगी.

रणबीर कपूर ने निभाया श्रीराम का रोल

टीवी इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा समय तक अपनी अलग पहचान बनाने के बाद ‘रामायण’ रवि दुबे के करियर की सबसे बड़ी और अहम फिल्म साबित होने जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे.

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’

दो भागों में बन रही यह एपिक फिल्म ‘रामायण’ की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिसमें भगवान श्रीराम के अयोध्या के राजकुमार होने से लेकर उनके वनवास और रावण के साथ हुए भीषण युद्ध की गाथा को दिखाया जाएगा. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं. ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति