Last Updated:July 17, 2026, 13:46 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गजरा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिससे वह मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर अदा ने कहा कि जब आप किसी वास्तविक कहानी पर काम करते हैं, तो एक कलाकार और फिल्ममेकर के तौर पर जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है. ऐसी फिल्मों का मकसद पीड़ितों के दर्द और उनके संघर्ष को पूरी ईमानदारी से दर्शकों तक पहुंचाना होता है.
ख़बरें फटाफट
मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं अदा शर्मा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग ‘गजरा’ को लेकर सुर्खियो में बनी हुई हैं. इस फिल्म के जरिए वह पहली बार मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं और यह मूवी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. अदा शर्मा ने हाल ही में अपनी इस फिल्म को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि किसी वास्तविक घटना पर फिल्म बनाई जाती है तो कलाकार और निर्माता दोनों की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्मों को बनाने का मकसद पीड़ित लोगों की तकलीफों और उनके असली संघर्ष को दुनिया के सामने लाना होता है.
आईएएनएस से बातचीत के दौरान अदा शर्मा ने सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को लेकर अपनी राय खुलकर साझा की. उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के वास्तविक अनुभव या दर्द को पर्दे पर दिखाया जाता है, तो उस कहानी के साथ संवेदनशीलता बरतना बेहद जरूरी होता है. दर्शकों पर असर डालने के लिए किसी की पीड़ा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना सही तरीका नहीं है.
View this post on Instagram
हमारा मकसद लोगों को चौंकाना नहीं
अदा शर्मा ने कहा, ‘जब आप वास्तविक घटनाओं से जुड़ी कोई कहानी बताते हैं, तो उसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. हमारा मकसद लोगों को चौंकाना नहीं होता, बल्कि उन्हें यह समझाना होता है कि कहानी के किरदार किन परिस्थितियों और भावनाओं से गुजर रहे हैं. अगर दर्शक किसी किरदार के दर्द और भावनाओं को महसूस कर पाते हैं, तभी ऐसी कहानी अपने उद्देश्य में सफल मानी जा सकती है.’
भावनाओं और अनुभवों को ईमानदारी के साथ पेश करना
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘एक कलाकार के तौर पर हम किसी और की जिंदगी में कुछ समय के लिए मेहमान बनते हैं. इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि उस व्यक्ति की भावनाओं और अनुभवों को जितना हो सके, उतनी ईमानदारी और सच्चाई के साथ पर्दे पर पेश करें.’
वास्तविक घटनाएं फिल्मों से भी ज्यादा होती हैं नाटकीय
अदा शर्मा ने कहा, ‘कई बार वास्तविक जिंदगी में होने वाली घटनाएं फिल्मों से भी ज्यादा नाटकीय होती हैं. लोग अक्सर सोचते हैं कि फिल्मों में कहानी को प्रभावशाली बनाने के लिए बहुत कुछ जोड़ा जाता है, लेकिन सच्ची घटनियों पर आधारित फिल्मों में कई बार ठीक इसका उल्टा करना पड़ता है.’
इस दिन रिलीज होगी अदा शर्मा की ‘गजरा’ फिल्म
बता दें कि ‘गजरा’ फिल्म का निर्देशन श्रेयस जाधव कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और विषय को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. निर्माताओं के अनुसार, अदा शर्मा की फिल्म ‘गजरा’ साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source











