Varanasi: 60 मकान जमीदोंज… 45 का ध्वस्तीकरण शुरू, दालमंडी में सबसे बड़ा ऐक्शन

Last Updated:May 09, 2026, 13:49 IST

Varanasi Dalmandi Project: वाराणसी के दालमंडी में लगातार मकान ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी है. शनिवार को पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री की भारी फोर्स दालमंडी पहुंची और एक साथ 45 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई. इस पूरी कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से आसपास के पूरे इलाके में पुलिस की पैनी नजर रही.

वाराणसी: वाराणसी के दालमंडी में सबसे बड़ा ऐक्शन शुरू हो गया है. शनिवार को पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री की भारी फोर्स दालमंडी पहुंची और एक साथ 45 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई. कहीं हथौड़ा तो कहीं बुलडोजर गरजा और पूरा दालमंडी छावनी में तब्दील हो गया. बताते चलें कि इस बड़ी कार्रवाई के लिए पहले ही प्रशासन की टीम लगातार मुनादी की कार्रवाई करा रही थी.

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि आज जो कार्रवाई हो रही है, उसमें 25 भवनों की रजिस्ट्री हुई थी, जिसके लिए भवन स्वामियों को बकायदा मुआवजा दिया गया था. बाकी के 20 भवनों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया था. अगले एक सप्ताह में इन सभी मकानों को पूरी तरह ध्वस्त करने का लक्ष्य प्रशासन ने रखा है.

अब तक 60 भवन हुए धराशायी
दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए अब तक 60 भवनों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है, बाकी भवनों को भी जल्द जमींदोज होंगे. ध्वस्तीकरण के दौरान पूरे दालमंडी में जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई थी. इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन भी रहा. दालमंडी के सबसे बड़े ऐक्शन पर जमीन के साथ आसमान से भी नजर रखी गई. इस पूरी कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से आसपास के पूरे इलाके में पुलिस की पैनी नजर रही.

400 जवान तैनात
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस, पीएसी के साथ इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई में पैरामिलिट्री फोर्स को भी सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है. 400 जवानों की ड्यूटी लगभग हर रोज दालमंडी में है. इसके साथ ही आला अफसरों की टीम भी यहां लगातार डटी हुई है. इसके अलावा तमाम प्रशासनिक विभाग के अफसर भी यहां डेरा जमाए हुए हैं. दालमंडी की 650 मीटर लम्बी सड़क को 17.4 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 221 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. इस दायरे में करीब 184 भवन है, जिनका ध्वस्तीकरण किया जाना है. इनमें 12 भवनों को वीडीए ने अवैध घोषित कर रखा है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति