Last Updated:October 02, 2025, 10:53 IST
Sapna Choudhary Mother Death: सपना चौधरी के घर में मातम पसरा है. सपना की मां का निधन हो गया है. सपना अपनी मां के बेहद करीब थीं. अकसर वह अपनी बातों में मां का जिक्र कर ये बताती थी कि वो आज जो कुछ हैं अपनी मां की वजह से हैं.
सपना के घर पसरा मातम.
नई दिल्ली. सपना चौधरी के परिवार और उन पर दुखों का पहाड़ टूटा गया है. हरियाणवी डांसर और एंटरटेनर सपना चौधरी, जिन्होंने बिग बॉस 11 से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की थी, इन दिनों बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं. खबरें हैं कि सपना की मां नीलम चौधरी का हाल ही में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी. उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
सपना चौधरी का अपनी मां का रिश्ता बेहद खास था. वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर यह बताती रही हैं कि कैसे उनकी मां ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया. छोटे-छोटे स्टेज शो से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तक की उनकी पूरी जर्नी में मां का अहम योगदान रहा.
ये थी मौत की वजह
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 फेम सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी पिछले काफी समय से बीमार थीं. 30 सितंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीलम चौधरी पिछले कुछ समय से पीलिया और गंभीर लीवर की बीमारी से जूझ रही थीं. डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह भी दी थी, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली.
अंतिम संस्कार और परिजन की मौजूदगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अक्टूबर को नीलम चौधरी का अंतिम संस्कार नजफगढ़ में किया गया. इस दौरान सपना चौधरी अपने पति और परिवार के साथ मौजूद रहीं. परिवारजन और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.
मां से गहरा लगाव
सपना चौधरी अकसर अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा बताया करती थीं. स्टेज शो से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की पहचान बनाने में उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया. यही वजह है कि इस दुखद क्षति ने सपना और उनके पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 02, 2025, 10:53 IST










