Last Updated:November 14, 2026, 08:44 IST
OTT Releases 9 to 15 November: छठ पूजा के बाद अब वीकेंड पर घर बैठे मनोरंजन करने का मौका है. अगर आप भी त्योहार की भागदौड़ के बाद आराम से कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज आई हैं. इनमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस सब कुछ मिलेगा. रजनीकांत, करीना कपूर और विजय देवरकोंडा जैसे सितारों की फिल्में भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
नई दिल्ली. छठ का त्योहार खत्म होते ही अब वीकेंड पर मनोरंजन की तैयारी शुरू हो गई है. अगर आप भी पूजा-पाठ और त्योहार की भागदौड़ के बाद घर पर सुकून से फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है. ओटीटी पर इस बार एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. रजनीकांत से लेकर करीना कपूर तक, कई बड़े सितारे आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं. 9 से 15 नवंबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है.
फिल्म- जेलर 2
स्ट्रीमिंग डेट- 12 नवंबर
ओटीटी- इम वीडियो
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में लौट आए हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ में वह टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत का किरदार परिवार के साथ शांत जिंदगी बिताना चाहता है, लेकिन पुरानी दुश्मनी उसे दोबारा अपराध की दुनिया में खींच लाती है. वर्मन की मौत के बाद उसका सहयोगी दिलीप बदला लेने पहुंचता है और यहीं से कहानी में एक्शन और रोमांच बढ़ने लगता है. फिल्म में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, विद्या बालन, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे कलाकार भी हैं. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर पांच भाषाओं में रिलीज हो चुकी है.
फिल्म- दायरा
स्ट्रीमिंग डेट- 13 नवंबर
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक विवादित पुलिस एनकाउंटर और उसके पीछे छिपे सच की पड़ताल करती है. कहानी में चार आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो जाती है. इस कार्रवाई को लेकर जनता के बीच अलग-अलग राय सामने आती है. पृथ्वीराज फिल्म में डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि करीना डीसीपी अजोनी कोहली के किरदार में हैं. अजोनी को इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी मिलती है. जांच के दौरान उसके सामने कानून, पुलिस व्यवस्था और न्याय से जुड़े कई मुश्किल सवाल आते हैं. फिल्म 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म- रणबाली
स्ट्रीमिंग डेट- 13 नवंबर
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने है. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी ‘रणबाली’ 19वीं सदी के दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड एक्शन ड्रामा है. फिल्म में विजय देवरकोंडा ने रानाबाली का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश हुकूमत और शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है. वहीं, रश्मिका मंदाना जयम्मा की भूमिका में हैं. कहानी में अकाल, अंग्रेजों का अत्याचार और आम लोगों की जिंदगी से जुड़े संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म में अर्नोल्ड वॉस्लू ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में नजर आते हैं. अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर पांच भारतीय भाषाओं में देखी जा सकती है.
फिल्म- पारिवारिक मनोरंजन (Parivarik ManuRanjan)
स्ट्रीमिंग डेट- 13 नवंबर
ओटीटी- सोनीलिव
अगर आप एक्शन और क्राइम थ्रिलर से हटकर कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं तो पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की ‘पारिवारिक मनोरंजन’ अच्छा विकल्प हो सकती है. वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं. कहानी लखनऊ के रहने वाले रंजन दुबे की है, जो अपने पुश्तैनी मकान में अकेले और आराम से जिंदगी बिता रहा है. उसकी जिंदगी में तब बदलाव आता है, जब दिल्ली से हेलेन नाम की प्रॉपर्टी मैनेजर मकान की देखरेख के लिए पहुंचती है. दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदलने लगती है. हालांकि, परिवार और समाज की सोच उनके रिश्ते को आसान नहीं रहने देती. फिल्म में बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी और सुनीता राजवर भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म- वाइब
स्ट्रीमिंग डेट- 13 नवंबर
ओटीटी- प्राइम वीडियो
कुणाल खेमू के निर्देशन और अभिनय वाली ‘वाइब’ भी इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में शामिल है. यह एक्शन, कॉमेडी और एडवेंचर का मिश्रण है. फिल्म में प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव भी नजर आते हैं. इसकी कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक खतरनाक साजिश में फंस जाती है. मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ जाता है और दोनों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनके लिए वे बिल्कुल तैयार नहीं हैं. कहानी में दोस्ती, हास्य और एक्शन के साथ रोमांच भी देखने को मिलता है. फिल्म में यशपाल शर्मा, दिनेश लाल यादव और वंशिका धीर जैसे कलाकार भी हैं.
सीरीज- स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क
स्ट्रीमिंग डेट- 13 नवंबर
ओटीटी- जियोहॉटस्टार
कुल एपिसोड- 6
करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फ्रेंचाइजी इस बार रोमांस के बजाय मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रही है. रीमा माया के निर्देशन में बनी इस सीरीज में शनाया कपूर दो जुड़वां बहनों आयशा और अदिति की भूमिका निभा रही हैं. कहानी सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल की है, जहां लोकप्रिय छात्रा आयशा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो जाती है. उसकी बहन अदिति इस घटना को सामान्य हादसा मानने के लिए तैयार नहीं है. वह अपनी बहन की मौत का सच जानने के लिए स्कूल की प्रतिष्ठित स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है. इस दौरान उसे स्कूल के कई राज और लोगों के छिपे हुए चेहरे देखने को मिलते हैं. सीरीज में शीबा चड्ढा और विवेक गोम्बर समेत कई कलाकार नजर आएंगे.
सीरीज- पुष्पक विमानम
स्ट्रीमिंग डेट- 12 नवंबर
ओटीटी- जियोहॉटस्टार
फैंटेसी और टाइम ट्रैवल की कहानियां पसंद करने वालों के लिए ‘पुष्पक विमानम’ एक अलग अनुभव लेकर आया है. सतीश रेड्डी माल्लीदी के निर्देशन में बनी इस कहानी में साई रोनक पुष्पक राव की भूमिका निभा रहे हैं. पुष्पक एक इंश्योरेंस एजेंट है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है. जब उसे एक ऐसी लिफ्ट के बारे में पता चलता है, जो लोगों को अतीत में पहुंचा सकती है. शुरुआत में उसे लगता है कि इस अनोखी खोज की मदद से वह अपनी पुरानी गलतियां सुधार सकता है. लेकिन जल्द ही उसे समझ आता है कि अतीत में किया गया छोटा-सा बदलाव भी वर्तमान की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है. मधु दमाराजू, वदलमानी श्रीनिवास और रघु करुमंची भी इसमें नजर आएंगे.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 08:43 IST









