Last Updated:October 03, 2025, 22:55 IST
Kantara: A Legend Chapter 1 Box Office Collection Day 2: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन गिरावट के बावजूद अच्छी पकड़ बनाए रखी. इसने दूसरे दिन रात 10 बजे तक 45 करोड़ रुपए तक कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ रुपए ज्यादा कलेक्शन कर लिया.
ख़बरें फटाफट
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दो दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए.
मुंबई. Kantara: A Legend Chapter-1 Box Office Collection Day 2: ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी बसंत और गुलशन दैवेया स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसने महज 2 दिन में ही 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग पकड़ बनाए रखी. .
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ओपनिंग डे पर भारत में 61.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने कन्नड़ और हिंदी वर्जन में लगभग बराबर कमाई की. पहले दिन कांतारा चैप्टर 1 की कन्नड़ वर्जन में 19.6 करोड़, हिंदी में 18.5 करोड़ रुपए, तेलुग में 13 करोड़ रुपए, तमिल में 5.5 करोड़ रुपए और मलयालम में 5.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपए कमाए.
दूसरे दिन के कलेक्श की बात करें, तो सैकनिल्क ने रात 10 बजे तक कांतारा चैप्टर 1 का अनुमानित कलेक्शन 43.65 करोड़ रुपए बताया है. इस तरह फिल्म ने दो दिन में भारत में कुल 105.5 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है. हिंदी में फिल्म ने 12-13 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन किया है. रात के शो के बाद इसके कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ साल की दूसरी सबसे कमाई करने वाली फिल्म बनी
इसके साथ ही, ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है. इसने पिछले महीने 92 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘सु फ्रॉम सो’ की कमाई को पार कर लिया है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, भारत के बाहर से लगभग 2 मिलियन डॉलर की कमाई की है. इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 90 करोड़ रुपए का रहा.
‘कांतारा’ ने कमाए थे 400 करोड़ रुपए
बता दें, ‘कांतारा चैप्टर 1’ के डायरेक्टर और राइटर खुद ऋषभ शेट्टी हैं. इसका पहला पार्ट ‘कांतारा’ एक स्लीपर ब्लॉकबस्टर था, जो 15 करोड़ रुपए के छोटे बजट पर बनी और वर्ल्डवाइड लेवेल पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कई कमाई की. ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जो पहली फिल्म की घटनाओं से हजार साल पहले सेट है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 03, 2025, 22:54 IST










