पढ़ाई छोड़ी लेकिन नहीं हारी हिम्मत, चंदौली के युवक ने खोली हाफ आईटीआई शॉप

Last Updated:March 11, 2026, 12:18 IST

शेर मोहम्मद शाह ने कहा कि आईटीआई में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई में मन न लगने के कारण कोर्स बीच में ही छोड़ दिया. हालांकि, उन्हें आईटीआई से मिलने वाली स्कॉलरशिप मिली और उसी पैसे से उन्होंने अपनी दुकान शुरू कर दी. अपनी दुकान का नाम भी उन्होंने ‘हाफ आईटीआई’ रख दिया, ताकि उनकी कहानी लोगों तक पहुंचे और यह याद दिलाए कि इसी स्कॉलरशिप से उनके रोजगार की शुरुआत हुई थी.

चंदौली: जिले के रहने वाले शेर मोहम्मद शाह ने अपनी मेहनत और अलग सोच के दम पर रोजगार की एक मिसाल पेश की है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई में उनका कभी खास मन नहीं लगा, लेकिन उन्होंने समय बर्बाद करने के बजाय अपने लिए कमाई का रास्ता चुन लिया. आज वह एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं.

स्कॉलरशिप से की रोजगार की शुरुआत 

शेर मोहम्मद शाह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह सर मुस्तफा क्षेत्र के निवासी हैं. उन्होंने कहा कि आईटीआई में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई में मन न लगने के कारण कोर्स बीच में ही छोड़ दिया. हालांकि, उन्हें आईटीआई से मिलने वाली स्कॉलरशिप मिली और उसी पैसे से उन्होंने अपनी दुकान शुरू कर दी. अपनी दुकान का नाम भी उन्होंने ‘हाफ आईटीआई’ रख दिया, ताकि उनकी कहानी लोगों तक पहुंचे और यह याद दिलाए कि इसी स्कॉलरशिप से उनके रोजगार की शुरुआत हुई थी.

छोटा काम भी बन सकता है बड़ा सहारा 

शेर मोहम्मद शाह ने बताया कि उनका शुरू से ही पढ़ाई से ज्यादा झुकाव बिजनेस की तरफ था. उनका मन हमेशा व्यापार करने का था, लेकिन माता-पिता के कहने पर उन्होंने आईटीआई में एडमिशन लिया था. जब उन्हें महसूस हुआ कि पढ़ाई में उनका मन नहीं लग रहा है, तब उन्होंने खुद का रास्ता चुनने का फैसला किया. आज उनकी दुकान से होने वाली आमदनी से उनका घर-परिवार आसानी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इंसान मेहनत करने के लिए तैयार हो, तो छोटा काम भी बड़ा सहारा बन सकता है.

अपने लिए खड़ा कर सकता है अच्छा रोजगार 

नव युवाओं को संदेश देते हुए शेर मोहम्मद शाह ने कहा कि अगर किसी का पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो उसे अपने माता-पिता को धोखे में नहीं रखना चाहिए. समय पास करने या झूठ बोलने से बेहतर है कि वह शुरुआत से ही किसी काम में लग जाए. उन्होंने कहा कि आखिरकार जीवन में आगे चलकर हर किसी को काम करके कमाना ही पड़ता है. इसलिए बेहतर है कि समय रहते सही फैसला लिया जाए. बता दें कि शेर मोहम्मद शाह की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य को लेकर दुविधा में रहते हैं. मेहनत और सही दिशा के साथ कोई भी व्यक्ति अपने लिए अच्छा रोजगार खड़ा कर सकता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Chandauli,Chandauli,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 12:18 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति