वैभव ने कैसे बदला अपना तूफानी अंदाज, रेड बॉल में सूर्यवंशी को कितने नंबर

होमखेलक्रिकेट

वैभव ने कैसे बदला अपना तूफानी अंदाज, रेड बॉल में सूर्यवंशी को कितने नंबर

Last Updated:September 01, 2026, 18:52 IST

vaibhav sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए इस मिथक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया . मैदान पर उतरकर उन्होंने जिस परिपक्वता और संयम का परिचय दिया, उसने यह साबित कर दिया कि आधुनिक पीढ़ी का यह विस्फोटक बल्लेबाज न सिर्फ गियर बदलना जानता है, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट के कड़े इम्तिहान के लिए भी मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार है.

दलीप ट्रॉफी में वैभव ने दिखाया ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज बनने की झलक

नई दिल्ली. पिच और परिस्थिति के साथ साथ गेंद के कलर के हिसाब से जो बल्लेबाज अपने खेल को बदलने का माद्दा रखता है वो ही ऑल फॉर्मेट बन सकता है. आज के दौर की क्रिकेट में बहुत कम ऐसे बल्लेबाज नजर आते है जिनके ऑल फॉर्मेट बैट्समैन का टैग दिया जा सकता है. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल के बाद अब एक नाम और भी जुड़ गया है जो बहुत जल्दी उस टैग पर अपना नाम लिखवा लेगा. ये नाम है वैभव सूर्यवंशी.

क्रिकेट की दुनिया में जब कोई बल्लेबाज टी20 और आईपीएल में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाता है, तो अक्सर पारंपरिक पंडित उसे ‘वाइट-बॉल स्पेशलिस्ट’ का टैग दे देते हैं लेकिन 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए इस मिथक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया . मैदान पर उतरकर उन्होंने जिस परिपक्वता और संयम का परिचय दिया, उसने यह साबित कर दिया कि आधुनिक पीढ़ी का यह विस्फोटक बल्लेबाज न सिर्फ गियर बदलना जानता है, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट के कड़े इम्तिहान के लिए भी मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार है.

आतिशबाजी से परे: ‘रन-ए-बॉल’ खेलने का नायाब हुनर

दलीप ट्रॉफी का यह मैच वैभव के करियर का टर्निंग पॉइंट कहा जा सकता है. अपनी विस्फोटक छवि के विपरीत, उन्होंने इस मैच में पिच के मिजाज को समझा और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला. मैच की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 125 गेंदों का सामना किया. पहली पारी में उन्होंने 81 गेंदों पर 92 रनों की एक शानदार और नियंत्रित पारी खेली, दूसरी पारी में जब टीम को ठोस शुरुआत की जरूरत थी, तब उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रनों की कसी हुई पारी खेलकर अपनी निरंतरता साबित की. इस प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि जहां एक तरफ उनका स्ट्राइक रेट पहली पारी में 113.58 और दूसरी पारी में 93.02 का था, वहीं उन्होंने गेंद और रन के बीच के फासले को कभी बढ़ने नहीं दिया. लाल गेंद के सामने ‘रन-ए-बॉल’ या उसके करीब की गति से बिना विकेट गंवाए टिके रहना यह दिखाता है कि उनके पास केवल अंधाधुंध हिटिंग की ताकत नहीं है, बल्कि उनके पास विकेट पर रुकने का मजबूत डिफेंस भी है.

टी20 की आक्रामकता और फर्स्ट-क्लास का संतुलन

घरेलू टी20 और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 200+ के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले वैभव के लिए चार दिवसीय मैचों में खुद को रोकना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर न सिर्फ ओपनिंग पार्टनरशिप को मजबूत किया, बल्कि गेंदबाजों को थका देने वाली रणनीति अपनाई. अपनी इस सधी हुई पारियों के दौरान भी उन्होंने मौका मिलने पर 10 छक्के और 7 चौके लगाए, जिसका मतलब है कि उन्होंने डिफेंस करते हुए भी अपने नेचुरल आक्रामक गेम को मरने नहीं दिया.

वैभव सूर्यवंशी की इस बल्लेबाजी ने भारतीय क्रिकेट को एक नई उम्मीद दी है. वे इंग्लैंड के ‘बैज़बॉल’ वाले दौर में भारत के सबसे सटीक जवाब बन सकते हैं टी20 के 200+ स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आकर क्रीज पर वक्त बिताना और स्थिति के अनुसार टिक कर रन बनाना भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सुखद भविष्य का संकेत है. वैभव ने साफ कर दिया है कि वे केवल फटाफट क्रिकेट के मुसाफिर नहीं, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट के लंबे रेस के घोड़े बन सकते है.

About the Author

Rajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 01, 2026, 18:50 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति