₹10 हजार में शुरू करें ये कारोबार, मंथली ₹1 लाख होगी कमाई, सरकार देगी 2.5 लाख
Last Updated:July 07, 2021, 07:24 IST
यह एक ऐसा सेक्टर है जिसमें कभी मंदी का दौर नहीं देखना पड़ता है. सालों भर इसमें कमाई होती है.खास बात यह है कि इसे कम लागत से शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही केंद्र और राज्य स्तर पर सरकार लोन और सब्सिडी भी मुहैया कराती है.
यह एक ऐसा सेक्टर है जिसमें कभी मंदी का दौर नहीं देखना पड़ता है. सालों भर इसमें कमाई होती है.खास बात यह है कि इसे कम लागत से शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही केंद्र और राज्य स्तर पर सरकार लोन और सब्सिडी भी मुहैया कराती है.
नई दिल्ली. अगर आप कम निवेश में अपना कारोबार शुरू करना चाहते (Starting own business) हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea’s) के बारे में बता रहे हैं. जहां आप सिर्फ 10 हजार रुपये लगाकर मोटी रकम कमा (Earn money) सकते हैं. आप डेयरी फार्मिंग ( Dairy farm) का कारोबार कर सकते हैं. बता दें कि आज के समय में डेयरी फार्मिंग (How to start diary Farm) सबसे बढ़िया सेक्टर है, जहां तरक्की की ढेर सारी संभावनाएं हैं. यह एक ऐसा सेक्टर है जिसमें कभी मंदी का दौर नहीं देखना पड़ता है. सालों भर इसमें कमाई होती है. इसमें खास बात यह है कि इसे कम लागत से शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही केंद्र और राज्य स्तर पर सरकार पशुपालन के लिए लोन और सब्सिडी भी मुहैया कराती है. ऐसे में डेयरी खोलकर आप रोजाना कमाई का जरिया बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-
कैसे शुरू करें डेयरी फार्मिंग का कारोबार?
डेयरी फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए (यदि छोटे पैमाने पर कारोबार), उद्यमियों को शुरुआती चरणों में कम गायों या भैंसों का चयन करना होगा. मांग के आधार पर बाद के चरणों में मवेशियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए आपको सबसे पहले बेहतर नस्ल जैसे कि गिर नस्ल की गाय खरीदें और उसकी अच्छी देखरेख और खानपान का ध्यान रखें. इसका फायदा यह होगा कि अधिक मात्रा में दूध का प्रोडक्शन होने लगा. इससे आमदनी बढ़ेगी. कुछ दिनों बाद आप पशुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं. अपने नाम डेयरी फार्म शुरू कर सकते हैं.
2 पशुओं से शुरू कर सकते हैं डेयरी
अगर आप छोटे स्तर पर काम शुरू करना चाहते हैं तो आप 2 गाय या भैंस से डेयरी की शुरूआत कर सकते हैं. दो पशुओं में आपको 35 से 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है.
सरकार देगी 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी
डेयरी उद्योग (Dairy industry) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने डेयरी उद्यमिता विकास योजना शुरू की हुई है. इस योजना का मकसद आधुनिक डेयरी तैयार करना है. इस योजना का मकसद यह भी है कि किसान और पशुपालक डेयरी फार्म (Dairy Farming) खोल सकें और अपनी आय को बढ़ा सकें. इस योजना के तहत बैंक से कर्ज भी मुहैया कराया जाता है. खास बात ये है कि इस कर्ज पर सब्सिडी मिलती है. अगर आप 10 पशुओं की डेयरी खोलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 10 लाख रुपये की जरूरत होगी. कृषि मंत्रालय की DEDS योजना में आपको लगभग 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी. यह सब्सिडी नाबार्ड की तरफ से दी जाती है.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में










