Last Updated:October 19, 2026, 23:12 IST
Divya Mittal News: आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल राजनीतिक पारी की शुरुआत काफी शानदार दिख रही है. इन दिनों वह जनसंपर्क में काफी व्यस्त दिख रही हैं. इस दौरान उनका एक बुजुर्ग बाबा से बातचीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आशिर्वाद देते हुए कह रहे हैं कि आप घबराना नहीं हम आपके साथ हैं, ऊपरवाला हमारे साथ है. आशिर्वाद पाते ही दिव्या मित्तल खुशी से काफी गदगद दिख रही हैं.
जब दिव्या मित्तल को मिला बाबा का आशिर्वाद. (वीडियो ग्रैब)
Divya Mittal Video: दिव्या मित्तल अपनी राजनीतिक पारी को लेकर काफी गंभीर दिख रही हैं. आगामी विधानसभा की तैयारियों में जुटीं पूर्व आईएएस जनता के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. बिना किसी दल से जुड़े खुद की राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ नाम की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अपने प्रशासनिक दिनों से मिर्जापुर में पॉपुलर रहीं दिव्या अब जब भी दौरे पर निकलती हैं, तो उनको ग्रामीणों और आमलोगों का प्यार मिलता है. इसी बीच उनका एक बुजुर्ग बाबा के दुलार का वीडियो चर्चा बटोर रहा है. बुजुर्ग ने बेहद स्नेह के साथ उनके सिर पर हाथ रखकर हौसला बढ़ाया और कहा कि बेटा, घबराना नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं.
बुजुर्ग के मुंह से निकले इन अपनेपन और भरोसे भरे शब्दों ने से दिव्या काफी भावुक दिखीं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बुजुर्ग बाबा अपना आशीर्वाद देते हुए दिव्या मित्तल को संबल दे रहे हैं. इस अप्रत्याशित और स्नेहिल आशीर्वाद को पाकर दिव्या मित्तल पूरी तरह गदगद नजर आईं. उनके चेहरे पर संतोष और एक नई ऊर्जा का भाव साफ झलक रहा था. चुनावी समर में उतरने से पहले इस तरह के बुजुर्गों और संतों का आशीर्वाद मिलना किसी भी नए राजनेता के लिए सबसे बड़ी ताकत माना जाता है.
राजनीतिक पारी के शुरुआती दौर में जनसमर्थन की गूंज
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव के मैदान में उतरते ही जनता के बीच इस तरह की सकारात्मक और भावनात्मक तस्वीरें बहुत बड़ा संदेश देती हैं. दिव्या मित्तल का यह जनसंपर्क अभियान अब धीरे-धीरे रंग ला रहा है, जहाँ उन्हें आम जनता के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों और संतों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है. ‘मैं हूं, घबराना नहीं’ के इन सांत्वना भरे शब्दों ने यह साबित कर दिया है कि जनसेवा की इस नई राह में उन्हें अपनों का साथ मिलना शुरू हो गया है.
इस्तीफे से राजनीतिक पारी तक सफर
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रख है. उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की अधिकारी है. उन्होंने इसी साल 30 अगस्त अपने पद से इस्तीफा दिया था. इसे सितंबर में मंजूरी मिल गई थी. देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीरनगर में जिलाधिकारी के रूप में काम कर चुकीं दिव्या मित्तल ने पहले किसी स्थापित राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय जनता के साथ मिलकर राजनीति करने की बात कही थी. अब उन्होंने 15 अक्टूबर को ‘जन नीति भारत’ नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया. उनकी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बताई है.
About the Author
Deep Raj DeepakSub-Editor
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ेंLocation :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
October 19, 2026, 22:38 IST









