न छेड़ें पुराने जख्म, मसूर की दाल बनाएगी दिन…मेष राशि वालों आज रहना अलर्ट

Last Updated:October 20, 2026, 05:01 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 October 2026 : मेष राशि को आज फूंक फूंककर कदम उठाने होंगे. जीवनसाथी से बातचीत में धैर्य रखें. अहंकारी या पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचें. निर्णय लेते समय परिवार के लोगों की बातों को ध्यान से सुनें. अशुभ समय 2:36 से लेकर 4:02 दोपहर तक रहेगा. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज घरेलू खर्च या भुगतान बजट बिगाड़ सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 2:36 से लेकर 4:02 दोपहर तक रहेगा. आज शुभ अंक 9 है. भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा. पूरब दिश में जाना आज शुभ होगा. आज हनुमान चालीसा का पाठ करें. श्रद्धा अनुसार मसूर की दाल दान करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों की नौकरी में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मेहनत और अनुशासन से आपकी स्थिति मजबूत होगी. आमदनी के अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी से बातचीत में धैर्य रखें. अहंकारी या पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचें. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. पक्ष शुक्ल है. तिथि नवमी है. आज नक्षत्र श्रवण है. योग शूल है. करण कौलव है. आज सूर्योदय सुबह 6:00 बजे और सूर्यास्त शाम 5:28 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:21 से लेकर 12:07 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक लाभ देता है. मांगलिक और शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 2:36 से लेकर 4:02 दोपहर तक रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, सूर्य शुक्र और बुध तुला राशि में, शुक्र वक्री अवस्था में रहेंगे. शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. मेष राशि की सेहत आज असामान्य रह सकती है. थकान, तनाव और अनियमित दिनचर्या पर ध्यान दें. पर्याप्त आराम और समय पर भोजन करें.

समझौते से पहले करें ये काम

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज जीवनसाथी से बातचीत में धैर्य रखें. अहंकारी या पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचें. परिवार और घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है. निर्णय लेते समय सभी बातों का ध्यान से सुनें. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मेहनत और अनुशासन से आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. धन व आमदनी के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन घरेलू खर्च या भुगतान बजट बिगाड़ सकते हैं. कार्य और व्यापार में ग्राहक संपर्क और साझेदारी में अवसर मिल सकते हैं. किसी समझौते पर सहमति देने से पहले शर्त अवश्य पढ़ें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक 9 है. भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज आपका भाग्य 66 प्रतिशत साथ रहेगा. आज मंगलवार है. साथ में नवमी भी है. मां दुर्गा की आराधना करें. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. मंगलवार होने के नाते हनुमान जी का पूजन करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. श्रद्धा अनुसार मसूर की दाल दान करें और क्रोध में तत्काल प्रतिक्रिया देने से बचें. आज यथासंभव कन्याओं को भोजन कराएं. उनका पैर धुलकर आशीर्वाद लें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ेंLocation :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

October 20, 2026, 05:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति