साल 2026 की टॉप-5 फिल्मों में शुमार हुई ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर’ और ‘धमाल’ से भी बहुत आगे

Last Updated:September 13, 2026, 13:09 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का कहर जारी है. 37 दिनों के अंदर इसने बंपर कमाई की है और साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. चलिए इसके कलेक्शन का पूरा हिसाब-किताब समझाते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ का कहर जारी है. फिल्म छठे हफ्ते में पहुंच गई है और अभी भी ये कई बड़ी फिल्मों से तगड़ी कमाई कर रही है. छटे शुक्रवार तक आते आते इसकी कमाई में जादुई उछाल देखने को मिला. इसके आंकड़े और सफलता इंडस्ट्री के लिए एक केस स्टडी बन गई है. चलिए बताते हैं कैसे फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शुमार हो चुकी है.

हनुमान अंश की कमाई में छठे शुक्रवार 80% का उछाल देखने को मिला. करीब 20 करोड़ रुपये कमाकर नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने सबको हक्का बक्का कर दिया. इसी के साथ ये 2026 का बॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई.

हनुमान अंश के 37 दिनों के कलेक्शन का हिसाब किताब की बात करें तो छठे शुक्रवार (37वें दिन) डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. जबकि 36वें दिन ये आंकड़ा 10.5 करोड़ रुपये था. इसने अब तक सबसे ज्यादा कमाई अपनी थिएट्रीकल रिलीज के 31वें दिन की थी. तब इसने 22.75 करोड़ रुपये बटोरे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस तरह हनुमान अंश ने अब तक 193.13 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं. जबकि ग्रोस कलेक्शन में तो ये 228 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. रविवार के कलेक्शन के बाद हनुमान अंश आसानी से 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी. इसी के साथ ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला के बाद चौथे नंबर पर शुमार हो गई है.

हनुमान अंश ने पहले हफ्ते- 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते- 40 लाख, तीसरे हफ्ते- 10.4 करोड़, चौथे हफ्ते-61 करोड़ रुपये, 5वें हफ्ते- 90.25 करोड़, 36वें दिन 10.5 करोड़ और 37वें दिन 19.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह हनुमान अंश का इंडिया में नेट कलेक्शन 193.13 करोड़ रुपये हो गया है.

2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों में कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ सबसे आगे है, जिसने 1186.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ आती है. जिसने 362.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे नंबर पर ‘भूत बंगला’ है जिसने 199.23 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद चौथे नंबर पर ‘हनुमान अंश’ है, जिसने अभी तक 193.13 करोड़ रुपये कमाए हैं. अभी इसकी कमाई जारी है. ‘हनुमान अंश’ का यह कलेक्शन 37 दिनों का है. उम्मीद है कि ये एक पॉजिशन और ऊपर आ सकती है.

वहीं 5वें नंबर पर ‘धमाल 4’ है, जिसने 177.92 करोड़, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 176.57 करोड़, ‘आवारापन 2’ ने 156.06 करोड़, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 137.93 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ ने 104.53 करोड़ और ‘ओ’रोमियो’ ने 83.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

नीम करोली बाबा के जीवन और सफर पर बनी फिल्म हनुमान अंश से हर कोई इंप्रेस है. राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत में इसने हलचल मचा दी है. हाल में ही टीम ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. वहीं इसके निर्देशक और प्रोड्यूसर हनुमान अंश के सीक्वल का भी ऐलान कर चुके हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

September 13, 2026, 13:09 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति