7 गाने वाली राजेश खन्ना की फिल्म, 100 दिनों तक पर्दे से उतरने का नहीं लिया नाम

Last Updated:September 13, 2026, 12:56 IST

बॉलीवुड की पहले सुपरस्टार जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बेशुमार शोहरत हासिल की. उन्होंने लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं. शर्मिला टैगोर के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी. ये सुपरस्टार राजेश खन्ना हैं. राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म आराधना ने भी कई रिकॉर्ड दर्ज किए थे. ये पहली फिल्म थी जो 100 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी.

पर्दे पर 100 दिनों तक लगी रही थी राजेश खन्ना की फिल्म.

नई दिल्ली.  राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे और उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं. रातोंरात शोहरत के शिखर पर पहुंचे सुपरस्टार ने अपनी मेहनत से अपने स्टारडम को कायम रखा. राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्मों की स्ट्रीक 1969 में आई फिल्म ‘आराधना’ से शुरू हुई थी. यहीं से उनकी किस्मत चमकी और वो लगातार हिट फिल्में देते चले गए. साल 1971 तक राजेश खन्ना ने 17 सुपरहिट फिल्में दीं और लगातार हिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार बन गए जिसके स्टारडम को कोई टक्कर नहीं दे पाता था.

राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘आराधना’ बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में शामिल हैं. फिल्म के पर्दे पर भले ही हीरो और हीरोइन दिखते हैं लेकिन इसे सुपरहिट बनाने में पूरी टीम होती है. इसके पीछे निर्देशक, निर्माता, लेखक, गीतकार और संगीतकार की मेहनत होती है जिसे कई बार लोग अनदेखा कर देते हैं.

सुपरहिट थी राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर की जोड़ी

शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी ‘आराधना’ में राजेश खन्ना ने अरुण वर्मा और उसके बेटे सूरज का किरदार निभाया था, जबकि शर्मिला टैगोर ने वंदना त्रिपाठी की भूमिका निभाई. फिल्म की कहानी प्रेम, त्याग और मां-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. वंदना और अरुण की प्रेम कहानी से शुरू होने वाली यह फिल्म आगे चलकर कई भावनात्मक मोड़ लेती है.

7 सुपरहिट गानों से सजी थी फिल्म

‘आराधना’ की सफलता में इसके संगीत का बहुत बड़ा योगदान था. फिल्म में कुल 7 गाने थे, जिन्हें एस.डी. बर्मन ने कंपोज किया था. गीतकार आनंद बख्शी के लिखे इन गीतों को किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी.

‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’, ‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘कोरा कागज था ये मन मेरा’ और ‘गुनगुना रहे हैं भंवरे’ जैसे गाने आज भी हिंदी फिल्म संगीत के यादगार गीतों में गिने जाते हैं. खासकर ‘रूप तेरा मस्ताना’ ने राजेश खन्ना की रोमांटिक छवि को नई पहचान दी. एक ही टेक में फिल्माया गया यह गाना आज भी चर्चा में रहता है.

1 टेक में शूट हुआ था रोमांटिक गाना

उस दौर में तकनीक की कमी थी जिसकी वजह से ‘रूप तेरा मस्ताना’ को एक टेक में शूट करना मेकर्स के लिए एक बड़ा चैलेंज था. शक्ति सामंत ने इसे एक बार में फिल्मा इतिहास रच दिया था. 3 मिनट 43 सेकेंड के इस गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना के बीच कई इंटीमेट सीन्स हैं. इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए शर्मिला के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था.

बनी 100 दिनों तक चलने वाली पहली फिल्म

राजेश खन्ना- शर्मिला टैगोर की ‘आराधना’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म थी जो 100 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही थी. फिल्म ने बंपर कमाई की थी और 100 दिनों तक पर्दे पर टंगे रहने के साथ आराधना ने हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया था.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 12:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति