ट्रिपल सेंचुरी बना करियर के लिए अभिशाप, बल्ले में ऐसी जंग लगी कि करियर खत्म
Last Updated:September 01, 2026, 20:00 IST
दुनिया के किसी भी क्रिकेट के लिए तिहरा शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज तिहरा शतक लगाए और उसका करियर बर्बाद हो जाए. ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी हुआ, जिन्होंंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी लगाई, लेकिन उस पारी के बाद उसके बल्ले में ऐसा जंग लगा कि सबकुछ खत्म हो गया.
करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था ट्रिपल सेंचुरी
नई दिल्ली: मॉडर्न-डे क्रिकेट में खास तौर पर टी20 में, बल्लेबाज हर एक पारी में नया रिकॉर्ड बनाते हैं. ये रिकॉर्ड सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी या शतक लगाने का भी हो सकता है, लेकिन क्रिकेट में एक दौर ऐसा भी था जब कोई खिलाड़ी रेड-बॉल क्रिकेट में शतक लगाता था, तो उस पर भी खूब तालियां बजती थीं. ऐसे ही एक भारतीय क्रिकेटर करुण नायर हुए. करुण नायर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय बने.
हालांकि, करुण नायर के लिए उनका यह ट्रिपल सेंचुरी ही अभिशाप बन गया. अभिशाप ऐसा कि वह टीम इंडिया में वापसी के लिए तरस गए. वापसी हुई भी, तो फिर वह ट्रिपल सेंचुरी वाला जादू नहीं बिखेर पाए. करुण नायर की 2025 में करीब 8 साल बाद भारतीय टीम में इंग्लैंड दौरे पर वापसी हुई, लेकिन वह इस मौके को पूरी तरह से गंवा बैठे. यही कारण है कि इस मौके को भुना न पाने की वजह से अब उनका करियर लगभग खत्म हो गया है.
ट्रिपल सेंचुरी के बाद सिर्फ 7 मैच खेल पाए करुण
वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई खिलाड़ी ट्रिपल सेंचुरी लगाए और उसे टीम में आगे मौका न मिले. यहां कुछ हद तक करुण नायर की किस्मत भी खराब रही होगी या शायद उनके अंदर निरंतरता की कमी रही. करुण ने बेशक टीम इंडिया के लिए टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाई, लेकिन उसके बाद उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने सिर्फ उसे गंवाया.
हालांकि, एक सच यह भी है कि सिर्फ एक बार ट्रिपल सेंचुरी लगाने से कोई भी हमेशा के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह फिक्स नहीं कर सकता है. टीम में लंबे समय तक जगह बनाए रखने के लिए जब भी मौका मिले, परफॉर्मेंस देना पड़ता है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर चयनकर्ताओं की तरफ से उचित कदम भी उठाया जाता है, जो करुण नायर के साथ हुआ.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 01, 2026, 20:00 IST









