40 साल पुरानी फोटो शेयर कर भावुक हुए अवतार गिल, दोस्तों को याद कर बोले- ‘आप आज भी…’

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अवतार गिल ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर अपने दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया है. यह तस्वीर साल 1986 की है, जिसमें फिल्म और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता मैक मोहन और भरत कपूर को भी याद किया. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि दोनों आज भी उनकी हर याद में जिंदा हैं.

अवतार गिल की एक पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है. उनकी ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

अवतार गिल की वायरल पोस्ट

अवतार गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इसमें वह फिल्ममेकर रमेश तलवार, अभिनेता राकेश बेदी, रमन कुमार, भरत कपूर, मैक मोहन, अभिनेत्री हनी ईरानी, नरेश मल्होत्रा, बाबू कुमार और किरण वैराले के साथ दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर मुंबई के पाली हिल इलाके में रमेश तलवार के घर पर ली गई थी.अवतार गिल ने अपने दोस्तों के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए एक खास पोस्ट भी लिखी. उन्होंने बताया कि उस दौर में सभी दोस्त साथ बैठकर खूब हंसी-मजाक करते थे और घंटों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते थे. भले ही समय के साथ सभी की जिंदगी आगे बढ़ गई, लेकिन उन मुलाकातों और दोस्ती की यादें आज भी उनके दिल में ताजा हैं.

दोस्तों यादकर हुए भावुक
फोटो साभार:instagram@Avtar Gill

पोस्ट के साथ लिखा भावुक नोट

अवतार गिल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें अपने प्यारे दोस्तों के साथ बिताई गई शामें और वो बेफिक्र पल बहुत याद आते हैं. उन्होंने खास तौर पर भरत कपूर और मैक मोहन को याद करते हुए कहा कि दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी. अभिनेता के मुताबिक, कुछ रिश्ते वक्त के साथ खत्म नहीं होते, बल्कि यादों में हमेशा जिंदा रहते हैं.

करीब पांच दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं अवतार गिल

अवतार गिल हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से कई फिल्मों में खास पहचान बनाई है. वह करीब पांच दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उनके अभिनय सफर की शुरुआत 1970 के दशक के आखिर में हुई थी. फिल्म ‘नूरी’ उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक थी.
इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्मों में ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘साथ साथ’, ‘मशाल’, ‘गुलामी’, ‘खामोश’, ‘शहंशाह’, ‘अग्निपथ’, ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘मोहरा’, ‘रंगीला’, ‘बादशाह’, ‘इंडियन’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘वजीर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

बता दें कि फिल्मों के अलावा अवतार गिल ने छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई. टीवी के मशहूर शो ‘नुक्कड़’ में कादर भाई के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके अलावा वह ‘तारा’ जैसे सीरियल में भी नजर आए. आज भी उनके निभाए कई किरदार दर्शकों को याद हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति