बाबर आजम को तेज बुखार, तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के पास नहीं 11 खिलाड़ी!

होमखेलक्रिकेट

बाबर आजम को तेज बुखार, तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के पास नहीं 11 खिलाड़ी!

Last Updated:September 02, 2026, 12:14 IST

Babar Azam Fever: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को बुखार हो गया है. लीड्स और लॉर्ड्स में मिली हार और टीम के प्रदर्शन पर उठे सवालों के बीच बाबर की तबीयत खराब होना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं. पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को वापस भेजने का बड़ा फैसला लिया है, इसके साथ ही दौरे के बीच में हेड कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटा दिया गया.

बाबर आजम को हुआ बुखार

लंदन: इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही. सात खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस भेजने और पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल देने के बाद पता लगा है कि टीम के कप्तान बाबर आजम की तबीयत बिगड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तानी संभालने वाले बाबर आजम बुखार से तप रहे हैं. तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा.

क्या तीसरा मैच खेल पाएंगे बाबर आजम?
पाकिस्तान के निजी चैनल जियो टीवी के हवाले से टीम के मैनेजर नावेद अकरम चीमा ने बताया कि बाबर आजम को बुखार हो गया है. हालांकि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के फाइनल टेस्ट मैच तक फिट होने की उम्मीद है.

पहला मैच नहीं खेले, दूसरे में बनाए 8 और 6 रन
बाबर आजम लीड्स में हुआ पहला टेस्ट मैच अनफिट होने के चलते नहीं खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को पारी के अंतर से हार मिली थी. दूसरे मैच में सलमान अली आगा की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कमान संभाली, लेकिन पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. ये मैच पाकिस्तान ने 194 रन के विशाल अंतर से गंवाया था और सीरीज भी गंवा दी थी.

पाकिस्तान ने किन सात प्लेयर्स को वापस इंग्लैंड भेजा गया
मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद

इमाम-उल-हक की चोट की जांच होगी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने इमाम-उल-हक की पिंडली की चोट की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी. बाएं हाथ का ओपनर अपनी चोट का हवाला देते हुए दूसरे टेस्ट में बैटिंग करने ही नहीं उतरा. जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सिलेक्शन कमिटी के सदस्य आकिब ने कहा,’इस मामले की जांच की जाएगी. मांसपेशियों में खिंचाव आने के बावजूद आपने दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की. ऐसा कैसे हो सकता है.’

पाकिस्तान ने सात प्लेयर्स को भेजा वापस
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचे घमासान के बीच सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया गया है.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 02, 2026, 12:14 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति