इमाम तुम्हें शर्म आनी चाहिए, इस भारतीय ने टूटे पैर से टीम को जीत दिलाई

होमखेलक्रिकेट

इमाम तुम्हें शर्म आनी चाहिए, इस भारतीय ने टूटे पैर से टीम को जीत दिलाई

Last Updated:September 02, 2026, 12:33 IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक की इन दिनों फेक इंजरी की के कारण खूब बदनामी हो रही है. इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उनपर आरोप लगा कि वह चोटिल नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बहाना बनाया और बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. वहीं, चोट से जुड़ा एक वीडियो भारतीय क्रिकेटर वायरल हो रहा है, जिसमें बल्लेबाज ने टूटे पैर से अपनी टीम को जीत दिलाई.

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने झूठी चोट का बहाना बनाकर पूरी दुनिया में किरकिरी करा ली. इमाम की इस हरकत पर पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बनकर रह गया है. यह घटना इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट मैच की है, जिसमें इमाम ने पिंडली (काफ) की चोट की शिकायत की थी और वह दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

इमाम की फर्जी चोट वाले इस बवाल के बीच सोशल मीडिया पर एक भारतीय क्रिकेटर का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पाकिस्तानी बल्लेबाज को शर्म आ जाएगी. दरअसल, यह वीडियो केरल क्रिकेट लीग 2026 के 24वें मैच का है, जब त्रिशूर टाइटंस के बल्लेबाज ए. के. अर्जुन लंगड़ाते हुए अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. अर्जुन दर्द से कराह रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम के लिए पूरी जान लगा दी.

अर्जुन ने टूटे पैर से छक्का जड़कर त्रिशूर को दिलाई जीत

त्रिशूर टाइटंस का मुकाबला कालीकट ग्लोबस्टर्स से था. मैच में कालीकट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. इस स्कोर के जवाब में कालीकट ने त्रिशूर के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की और मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचा दिया. 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिशूर की टीम संघर्ष कर रही थी और मैच आखिरी गेंद पर आ गया.

त्रिशूर की टीम ने 143 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया था. अब त्रिशूर को जीत के लिए 1 गेंद में 4 रन की जरूरत थी. कालीकट की जीत यहां तय दिख रही थी, जो तब और पक्की हो गई जब अर्जुन लंगड़ाते हुए मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. अर्जुन को देखकर किसी को नहीं लगा कि वह आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगा पाएंगे, लेकिन हुआ इसके बिलकुल उलट. अर्जुन ने शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया और छक्का जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी. सोशल मीडिया पर अर्जुन की इस बहादुरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 02, 2026, 12:33 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति