Last Updated:September 13, 2026, 15:58 IST
‘मैंने प्यार किया’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर फैंस से एक बेहद खास अपील की है . भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लोगों से पीओपी की मूर्तियों की जगह ‘गोमय गणेश’ घर लाने की सलाह दी है . गाय के गोबर और प्राकृतिक मिट्टी से बनी ये मूर्तियां विसर्जन के बाद गमले या गार्डन में पौधों के लिए बेहतरीन खाद बन जाती हैं . जानिए क्यों भाग्यश्री की इस इको-फ्रेंडली पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है .
भाग्यश्री( फोटो साभार- instagram@bhagyashree.online)
नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और ‘मैंने प्यार किया’ फेम भाग्यश्री इन दिनों अपने एक खास मैसेज को लेकर खूब चर्चा में हैं . गणेश चतुर्थी के इस पावन मौके पर भाग्यश्री ने फैंस और देशवासियों से एक बहुत ही प्यारी और काम की अपील की है . उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि इस बार अपने घर पर इको फ्रेंडली बप्पा को लेकर आएं .
भाग्यश्री का कहना है कि हमें त्योहार ऐसे मनाना चाहिए जिससे हमारी परंपराएं भी पूरी हों और हमारी नेचर को भी कोई नुकसान न पहुंचे .
पीओपी की मूर्तियों से नेचर को हो रहा नुकसान
भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके चिंता जताई है . उन्होंने बताया कि आज भी करीब 90 परसेंट लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी पीओपी से बनी गणपति की मूर्तियां अपने घर लाते हैं . ये मूर्तियां विसर्जन के बाद हमारी नदियों और समुद्र को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं . भाग्यश्री ने कहा कि बप्पा का स्वागत करते वक्त हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि त्योहार खत्म होने के बाद पानी और मिट्टी प्रदूषित न हों .
View this post on Instagram
गोमय गणेश को घर लाने की दी सलाह
इस प्रॉब्लम का हल बताते हुए भाग्यश्री ने लोगों को ‘गोमय गणेश’ की मूर्ति घर लाने का ऑप्शन दिया है . आपको बता दें कि गोमय गणेश वो मूर्तियां होती हैं जो गाय के गोबर और प्राकृतिक मिट्टी से बनाई जाती हैं . भाग्यश्री ने समझाया कि पूजा के बाद इन मूर्तियों को नदी में बहाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इन्हें घर के गार्डन या गमले में ही पानी डालकर विसर्जित किया जा सकता है .
विसर्जन के बाद पौधों के काम आएगी खाद
अपने मैसेज में भाग्यश्री ने गोमय गणेश के पीछे का लॉजिक भी शेयर किया . उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को बहुत पवित्र माना गया है और उससे मिलने वाली हर चीज फायदेमंद होती है . गोमय गणेश विसर्जन के बाद मिट्टी में मिलकर एक बेहतरीन नेचुरल खाद बन जाते हैं जो पौधों को पोषण देती है . भाग्यश्री की इस पहल की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और बप्पा के भक्त भी इको फ्रेंडली गणेश लाने का मन बना रहे हैं .
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ेंFirst Published :
September 13, 2026, 15:58 IST










