पंटर न बटोर ######, तुझे कुत्ता बनाकर मारा… श्रद्धा दुबे और शिवा की ऑडियो वायरल

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह शिवा से गाली-गलौज करते हुए बात कर रही है. हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि न्यूज18 नहीं करता है. वायरल ऑडियो में श्रद्धा शिवा को बदनाम करने की धमकी देती हुई सुनाई देती है. वहीं शिवा की कथित गोल्ड चोरी की घटना का भी वह बातचीत में जिक्र करती है. श्रद्धा ने अपने कई वीडियो में यह कहा था कि शिवा ने उसके घर से गहने उठा लिए थे, जिसके बदल वह गाड़ी रखने तक को तैयार था.

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर श्रद्धा दुबे मृतक को गंदी गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है. साथ ही शिवा को धमकी देते हुए कह रही कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है. तू मेरे पंटरों को काट रहा है.

ऑडियो में शिवा और श्रद्धा के बीच क्या हुई बातचीत

श्रद्धा दुबे: इसी के घर की तरफ चलो, फट्टू है ……।

चलो, मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूँ, आओ।

तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूँ, चलो।”

शिवा शर्मा: मतलब अभी मैं तुम्हारे घर की तरफ हूँ?

श्रद्धा दुबे: नहीं-नहीं, अभी तक तुम किसी ऐसी जगह थे, तुम… पंटर ना बटोर …… समझ में आया, चल तेरे घर आ रही हूँ.”

शिवा शर्मा: अरे भईया आमिर का फोन आया मेरे पास, पंटर कौन बटोर रहा है… तेरे पंटर का फोन आया मेरे पास.

श्रद्धा दुबे : दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है ……. तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने.”

शिवा शर्मा : भाई, तुम्हारे पंटर को कौन काट रहा हूँ? तुम्हारा पंटर का कॉल आया है मेरे पास, मैंने कॉल नहीं की.”

श्रद्धा दुबे: पूरा शहर हँस रहा है, कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे. तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊँगी मैं अब यह बात. और लोगों को वीडियो भी दिखाऊँगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना आप. क्योंकि तूने इरिटेट किया और तूने बदतमीजी की, मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने.”

शिवा शर्मा : अरे किसने कर दिया खिलवाड़ यार!

श्रद्धा दुबे: चलो, वो तो मैं… वो तो मैं बताऊँगी ना, दिखाऊँगी एक्चुअली लोगों को… क्या हुआ, क्या नहीं, ठीक. उस पे तुम्हें जाने की जरूरत नहीं है. तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो. ठीक है. वेट.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति