दिशा सालियान केस: FIR में रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया सहित इन एक्टर्स के नाम शामिल, मंगेतर

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. दिशा की मौत 8 जून 2020 को हुई थी. इसके कुछ दिन बाद सुशांत भी अपने मुंबई वाले फ्लेट पर मृत पाए गए थे. दिशा सालियान के मामले में दर्ज हुई एफआईआर में कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है.

सीबीआई ने दिशा सालियान मामले में हत्या ,गैंगरेप,आपराधिक साजिश,सबूत मिटाने,झूठी जानकारी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. FIR में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम शामिल है. इतना ही नहीं, रिया चक्रवर्ती के अलावा कई बॉलीवुड सितारों के नाम भी दर्ज हुए हैं. चलिए बताते हैं किन-किन बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है.

दिशा सालियान केस में किन बॉलीवुड सितारों के नाम
रिया चक्रवर्ती पहले ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुश्किलों का सामना कर चुकी हैं. अब उनका नाम दिशा सालियान के केस में भी उछला है. उनके अलावा आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती के नाम भी एफआईआर में हैं.

मंगेतर का भी नाम
इस मामले में दिशा सालियान के मंगेतर को भी आरोपी बनाया गया है. दिशा सालियान टीवी एक्टर रोहन रॉय के साथ रिलेशनशिल में थीं. दोनों ने सगाई भी कर ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लिव-इन में भी रहते थे.

इनके नाम भी
एफआईआर में आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, API अशोक देवाड़े, PI जगदेव कलापड़, PI शैलेंद्र नगरकर, PI चिमाजी आधव, PI अर्जुन राजाने, मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी, देरी से पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ, डॉ. संजय जाधव, कालिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के संबंधित अधिकारी, जिनमें N.P. भाले, Assistant Chemical Analyser भी शामिल हैं, तत्कालीन संबंधित PI और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं. Regent Galaxy Building के सुरक्षा गार्ड, जिनमें सुशील कुमार यादव और शिवमुराद गौतम उर्फ मुन्ना के अलावा प्रीति राणे, प्रवीण राणे, अंकिता सातुर, इंद्रनील वैद्य, दीप अजमेरा, हिमांशु शिखारे, रेशा पाडवाल, सतवंत सिंह, नावेद मुजावर और प्रियेश राणे का नाम भी FIR में है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति