Entertainment Bulletin 14 September: आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

X

Entertainment Bulletin 14 September: आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

 

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की बड़ी घोषणा नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की ग्रैंड सक्सेस के बीच मेकर्स ने अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अगली ग्रैंड फिल्म ‘रामबोला’ की अनाउंसमेंट कर दी है है. राम बोला संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन को दिखाएगी. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के गाने ‘छठी मैया’ को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. द वम फोर्स ऑफ फॉरेस्ट के इस गाने को 3 दिन में 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. तमन्ना का ये छठ गीत तेजी से वायरल हो रहा. नितेश तिवारी की रामाय़ण का आज पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हुआ. इस गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे और इसको श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को (CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. दिशा की मौत 8 जून 2020 को हुई थी. पुलिस ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, शोविक चक्रवर्ती के नाम दर्ज किए हैं. बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में घर में ढेर सारा हंगामा और एटरटेनमेंट को देखने को मिला. काजी तौकीर सबसे पॉपुलर बने हुए हैं. सलमान खान ने वीकेड के वार में काजी की जमकर तारीफ की.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति