सामंथा रूथ प्रभु के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने शेयर की गोद भराई की फोटोज

Last Updated:September 14, 2026, 23:24 IST

सामंथा रूथ प्रभु की जिंदगी में इन दिनों खुशियों का दौर चल रहा है. जल्द मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में सामंथा का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है. इन तस्वीरों में वह परिवार के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं. वहीं, अपनी इस खास रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर भी दिल की बात कही है.

ख़बरें फटाफट

सोशल मीडिया पर छा गईं सामंथा की फोटोज

नई दिल्ली. साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद अब गोद भराई की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सामंथा ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है.

गोद भराई के इस खास मौके पर सामंथा ने पीले रंग का खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना था. उन्होंने बाल खुले रखे और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक काफी सिंपल रखा. इसके साथ उन्होंने सिल्वर चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं. ट्रेडिशनल लुक में सामंथा काफी प्यारी लग रही थीं.

रीति-रिवाजों को लेकर कही दिल की बात

तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि भले ही उन्हें हर रस्म का मतलब पूरी तरह समझ न आता हो, लेकिन उनका हमेशा से मानना रहा है कि इन परंपराओं के पीछे कोई गहरी वजह जरूर होती है. सामंथा ने अपने कैप्शन में मंत्रों के जाप से मिलने वाली ऊर्जा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मंत्रों से पैदा होने वाली ऊर्जा और जिस तरह प्राचीन परंपराओं को पीढ़ियों से आगे बढ़ाया जाता रहा है, उसमें कुछ खास है.

View this post on Instagram

सितारों ने भी लुटाया प्यार

सामंथा की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों ने भी प्यार लुटाया. ‘आरआरआर’ स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत प्यारा’. वहीं एक्ट्रेस नजरिया नाजिम ने भी कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया. इन तस्वीरों में सामंथा के फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू भी परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ इस खास समारोह का हिस्सा बनते नजर आए. तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

फिल्म की सक्सेस मीट में की थी प्रेग्नेंसी की पुष्टि

सामंथा ने अपनी हालिया फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सक्सेस मीट के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म के बाद उन्हें अपनी सेहत और स्थिति को देखते हुए थोड़ा ब्रेक लेना होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मैटरनिटी लीव लेनी होगी और इसके बाद वह अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करेंगी. इसके बाद से ही सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़े खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं. अब गोद भराई की इन तस्वीरों ने उनके फैंस की खुशी और बढ़ा दी है. सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. अब दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 23:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति