पीसीबी में ‘बुलडोजर एक्शन’, इंग्लैंड में बेइज्जती के बाद नींद से जागा बोर्ड

होमखेलक्रिकेट

पीसीबी में ‘बुलडोजर एक्शन’, इंग्लैंड में बेइज्जती के बाद नींद से जागा बोर्ड

Last Updated:September 04, 2026, 21:47 IST

Aaqib Javed likely to be removed: इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन और लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बोर्ड में बड़ा ‘सफाई अभियान’ चलाया है. खराब फॉर्म और ड्रेसिंग रूम में अनुशासनहीनता के चलते मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक समेत 7 खिलाड़ियों को बीच दौरे से वापस बुला लिया गया है. अंतरिम कोच माइक हेसन की सिफारिश और बोर्ड के कड़े रुख के बाद चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने इस्तीफे की पेशकश की है, जबकि आकिब जावेद को चयन समिति से हटाकर हाई परफॉर्मेंस सेंटर भेजने की तैयारी है.

मोहसिन नकवी गठित कर सकते हैं नई चयन समिति.

नई दिल्ली. इंग्लैंड की ग्रीन टॉप पिचों पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बल्ला और गेंद दोनों खामोश रहे, लेकिन लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी के दफ्तरों में जोरदार धमाका हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन और लॉर्ड्स में घुटने टेकने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का सब्र का पैमाना छलक गया है. बोर्ड ने पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा ‘सफाई अभियान’ शुरू कर दिया है, जिसकी गाज केवल खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चयन समिति के दिग्गजों पर भी गिरेगी.

इस पूरे ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब पीसीबी ने अचानक एक बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड दौरे के बीच से ही सात प्रमुख खिलाड़ियों को तुरंत पाकिस्तान लौटने का फरमान सुना दिया. स्वदेश भेजे गए इन सात खिलाड़ियों में पूर्व उपकप्तान मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और ऑलराउंडर सलमान अली आगा जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

मोहसिन नकवी गठित कर सकते हैं नई चयन समिति.

सूत्रों के मुताबिक, रिजवान और इमाम-उल-हक को केवल उनके लगातार गिरते फॉर्म की वजह से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि ड्रेसिंग रूम के भीतर उनके आक्रामक रवैये, सीनियर खिलाड़ियों के साथ तालमेल की कमी और गुटबाजी की शिकायतों ने आग में घी का काम किया है. इमाम की फिटनेस पर भी पीसीबी की मेडिकल टीम ने सवाल खड़े किए थे. वहीं, बाकी खिलाड़ियों को टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच माइक हेसन की सिफारिश पर वापस भेजा गया. हेसन इंग्लैंड में बची हुई सीरीज के लिए उन युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं, जिन्होंने हाल ही में सीमित ओवरों के कैंप में दम दिखाया था.

कारण बताओ नोटिस से हिला बोर्ड, मिस्बाह की विदाई, आकिब का पत्ता साफ!
टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर मोहसिन नकवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय चयन समिति को सीधे कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस थमा दिया था. बोर्ड अध्यक्ष ने साफ पूछा था कि जब खिलाड़ी बार-बार फ्लॉप हो रहे थे और ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब हो रहा था, तो उन्हें किस आधार पर बार-बार मौके दिए गए?

इस नोटिस के बाद चयन समिति में भगदड़ मच गई
बोर्ड की सख्त कार्यशैली और खिलाड़ियों को बीच दौरे से वापस बुलाने के तरीके से आहत होकर पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद से हटने की पेशकश कर दी है. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और चयनकर्ता आकिब जावेद को चयन समिति से पूरी तरह हटाने की तैयारी कर ली गई है. सूत्रों के अनुसार, आकिब से साफ कह दिया गया है कि वे अब लाहौर स्थित हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में ‘विकास निदेशक’ (Director of Development) के रूप में अपनी मूल जिम्मेदारी संभाले.

माइक हेसन का ‘न्यू विजन’ और नई चयन समिति का आगाज
माइक हेसन अब इंग्लैंड में बची हुई सीरीज के लिए एक नए कॉम्बिनेशन के साथ उतर रहे हैं. उनका मानना है कि जब तक टीम में कड़ा अनुशासन और जीत की भूख नहीं होगी, तब तक विदेशी पिचों पर कामयाबी पाना असंभव है. पीसीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही आधिकारिक तौर पर एक बिल्कुल नई और पुनर्गठित चयन समिति का ऐलान किया जा सकता है. नकवी के इस सख्त रुख ने पाकिस्तान क्रिकेट में साफ संदेश दे दिया है कि अब किसी खिलाड़ी या अधिकारी का औहदा या नाम नहीं, बल्कि सिर्फ परफॉर्मेंस और अनुशासन ही टीम में रहने का एकमात्र पैमाना होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 04, 2026, 21:47 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति