Last Updated:August 25, 2026, 13:39 IST
Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को किडनी दान कर जान बचाई. मरीज और डोनर दोनों स्वस्थ हैं, जिससे आगरा के चिकित्सा क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि मिली है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है. आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में पहली बार निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है. यह उपलब्धि आगरा के चिकित्सा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ट्रांसप्लांट के बाद मरीज और किडनी डोनर दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं. डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया.
लंबे समय से गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे मरीज के लिए यह ट्रांसप्लांट नई जिंदगी की उम्मीद लेकर आया है. खास बात यह है कि मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई. एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुए इस सफल ट्रांसप्लांट से अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन और डॉक्टरों की टीम इस सफलता को आगरा के लिए गौरव का विषय मान रही है. इससे आने वाले समय में किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
कलयुग में सावित्री बनी पत्नी
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पहली बार निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट कर बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है. इस सफल ट्रांसप्लांट में एक पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी डोनेट की. डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया है. ऑपरेशन के बाद मरीज और उसकी पत्नी, दोनों सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं. पति की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी के इस फैसले को लोग कलयुग की सावित्री से जोड़कर देख रहे हैं.
जिस तरह पौराणिक कथा में सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे, उसी तरह इस पत्नी ने अपनी किडनी देकर पति को नई जिंदगी देने का साहस दिखाया. एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुए इस निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट से न केवल मरीज को नया जीवन मिला, बल्कि आगरा में गंभीर किडनी रोगियों के लिए बेहतर इलाज की नई उम्मीद भी जगी है.
किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर चल रही थी तैयारी
आगरा स्थित सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के नाम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए चिकित्सकों की टीम पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार तैयारी कर रही थी. इस दौरान किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाओं, तकनीकी पहलुओं और मरीजों की जांच को लेकर व्यापक स्तर पर शोध और परीक्षण किए गए.
तमाम तैयारियों और जांच के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम को यह बड़ी सफलता मिली. खास बात यह है कि अब आगरा और आसपास के गंभीर किडनी रोगियों को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. एसएन मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Agra,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 13:39 IST











