हजारों रुपये खर्च कर दूर क्यों जाना? चित्रकूट का ये वॉटरफॉल देगा स्विट्जरलैंड जैसा मजा

Last Updated:August 25, 2026, 16:53 IST

Tulsi Waterfall Chitrakoot: बारिश के मौसम में चित्रकूट का तुलसी वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बन जाता है. मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में पहाड़ियों से तेज बहाव के साथ गिरता पानी और उसके बीच उठती सफेद फुहार यहां का नजारा बेहद खूबसूरत बना देती है. यही वजह है कि चित्रकूट के साथ आसपास के जिलों से भी लोग इस जगह का रुख कर रहे हैं. अगर आप भी मानसून में किसी शांत और प्राकृतिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो तुलसी वॉटरफॉल की ये खूबसूरत तस्वीरें और यहां का नजारा आपको जरूर आकर्षित करेगा.

चित्रकूट: बारिश का मौसम आते ही पहाड़ और झरने अपनी खूबसूरती के साथ सामने आने लगते हैं. ऐसे में लोग भीड़भाड़ से दूर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां कुछ समय प्रकृति के बीच बिताया जा सके. चित्रकूट में भी ऐसी ही एक जगह इन दिनों पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है. मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में स्थित तुलसी वॉटरफॉल बारिश के बाद बेहद खूबसूरत नजर आता है. ऊंची पहाड़ियों से गिरता पानी और चारों ओर छाई धुंध यहां पहुंचने वाले लोगों को खूब पसंद आ रही है.

मानिकपुर क्षेत्र में टिकरिया के पास स्थित तुलसी वॉटरफॉल बरसात के दिनों में अपने अलग रूप में दिखाई देता है. बारिश के बाद आसपास की ऊंची पहाड़ियों से पानी तेज बहाव के साथ नीचे गहरी खाई की ओर गिरता है. पानी के साथ उठने वाली फुहार और धुंध की सफेद परत दूर से धुएं जैसी दिखाई देती है. यही नजारा लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित कर रहा है.

बारिश के बाद और खूबसूरत हो जाता है वॉटरफॉल
तुलसी वॉटरफॉल के आसपास का प्राकृतिक माहौल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बारिश के बाद हरियाली बढ़ जाती है और पहाड़ियों के बीच बहता पानी पूरे इलाके की खूबसूरती बढ़ा देता है. यही वजह है कि बरसात में यहां आसपास के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं.

बांदा, प्रयागराज और सतना से पहुंच रहे पर्यटक
तुलसी वॉटरफॉल को देखने के लिए चित्रकूट के अलावा बांदा, प्रयागराज, सतना और आसपास के दूसरे इलाकों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं. यहां आने वाले लोग पहाड़ियों से गिरते पानी और प्राकृतिक नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आते हैं.

परिवार के साथ घूमने पहुंच रहे लोग
बांदा से तुलसी वॉटरफॉल पहुंचे पर्यटक शिवराम ने बताया कि वह चित्रकूट घूमने आए थे. इसी दौरान उन्हें तुलसी वॉटरफॉल के बारे में जानकारी मिली तो वह यहां पहुंच गए. उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद प्राकृतिक नजारा देखकर काफी अच्छा लगा. पहाड़ियों से धुंध के बीच पानी का नीचे गिरना बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

वहीं परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे अनूप कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ यहां घूमने आए हैं. उनके मुताबिक वॉटरफॉल का नजारा काफी सुंदर है. उन्होंने कहा कि पहले ऐसी जगहों पर घूमने के लिए दूसरे शहरों तक जाना पड़ता था और काफी पैसे खर्च होते थे, लेकिन आसपास ही ऐसी खूबसूरत जगह मिलना अच्छा अनुभव है. अगर आप भी छुट्टियों में सुकून देने वाली जगह की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए ख़ास हो सकती है. हालांकि बारिश के दौरान वॉटरफॉल में पानी का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी रहती है. इसलिए सावधानी जरूर बरतें.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Chitrakoot,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 16:53 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति