Last Updated:August 26, 2026, 11:16 IST
योगी सरकार ने बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार ने 10761 करोड़ रुपये पास कर दिए हैं. हरिद्वार से गंगा एक्सप्रेसवे के जुड़ने से आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
गंगा एक्सप्रेस वे के हरिद्वार जाने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट है.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार ने बिजनौर के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार के लिए 18,761 करोड़ रुपये पास किए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमरोहा से बिजनौर होते हुए हरिद्वार तक कुल लंबाई करीब 130 से 147 किलोमीटर होगी, जिसमें से करीब 100 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 30 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड में होगा. यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे आगे चलकर 8 लेन का किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रोजेक्ट का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी. गंगा एक्सप्रेसवे के इस विस्तार से प्रयागराज और हरिद्वार दो प्रमुख कुंभ नगरी सीधे जुड़ जाएगी. वहीं बिजनौर से हरिद्वार की यात्रा आसान हो जाएगी.
जल्द तैयार होगी डीपीआर
कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार करने सहित आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक उत्तराखंड सीमा से लगे बिजनौर जिले से हरिद्वार जाने के लिए अभी मेरठ-बिजनौर-हरिद्वार नेशनल हाईवे का इस्तेमाल किया जाता है. सरकार के बयान के मुताबिक प्रयागराज-हरिद्वार के बीच एक्सप्रेसवे कॉरिडोर तैयार किया जाएगा.
आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बयान में बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक पहुंचने से प्रयागराज और हरिद्वार के बीच एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे नेटवर्क के जरिए तेज एवं सुगम ट्रैफिक सुविधा विकसित होगी. इस कॉरिडोर के तैयार होने से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगी. गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने से बिजनौर को शहर से बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर और लखनऊ के बीच भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे
प्रोजेक्ट के निर्माण और उससे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. बयान में कहा गया है कि इससे क्षेत्र और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी. बेहतर कनेक्टिविटी से हरिद्वाक, बिजनौर और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े अन्य क्षेत्रों में पर्यटन-आधारित आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आ सकती है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 11:16 IST










