फिरोजाबाद में युवाओं को फ्री मिल रहा एसी, फ्रीज रिपेयरिंग की ट्रेनिंग, साथ में लोन सुविधा

Last Updated:August 26, 2026, 11:24 IST

फिरोजाबाद में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एसी और फ्रिज रिपेयरिंग की फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है. प्रशिक्षण के बाद वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और लोन की सुविधा भी मिलेगी. यहां से ट्रेनिंग करने के बाद अपनी दुकान या अपना बिजनेस शुरु कर सकेंगे.वहीं दूसरे युवा ऋषभ जैन ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी की तलाश में सालों तक तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ युवा पढ़ाई पूरी होने के बाद हुनरमंद बनते हैं और बिजनेस शुरु कर देते हैं. वहीं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है.इस योजना के जरिए युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फिर बिजनेस करने के लिए उनकी आर्थिक मदद भी की जा रही है.फिरोजाबाद के प्रशिक्षण केंद्र पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग कराई जा रही है. जिसमें जिले के युवा अपने स्किल को बढ़ाने के लिए इलैक्ट्रिक आइटम को ठीक करना सीख रहे हैं. इसके बाद वह अपना रोजगार स्थापित कर सकेंगे.

एसी और फ्रिज बनाने की फ्री कराई जा रही ट्रेनिंग

फिरोजाबाद के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग ले रहे युवा रामकुमार यादव ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण चलाए जाते हैं.इस संस्थान पर युवाओं को एसी और फ्रिज को ठीक करने की फ्री ट्रेनिंग कराई जा रही है. यहां उनको एसी में क्या क्या दिक्कते आती है,फ्रिज में क्या प्रोब्लम होती है. इन सभी बातों की बहुत ही अच्छे तरीके से जानकारी दी जा रही है. इससे वह एसी और फ्रिज को ठीक करना सीख रहे हैं और यहां से ट्रेनिंग करने के बाद अपनी दुकान या अपना बिजनेस शुरु कर सकेंगे.वहीं दूसरे युवा ऋषभ जैन ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है. उन्होने ग्रेजुएशन की प़ढ़ाई की है और वह अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं.उनको पता चला कि फिरोजाबाद में एसी और फ्रिज को ठीक करने की ट्रेनिंग कराई जा रही है जो बिल्कुल फ्री है.इसके बाद उन्होने यहां आकर ट्रेनिंग करना शुरु कर दिया और बहुत कुछ सीखा है.यहां ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वह अपनी दुकान को खोलेगे और बिजनेस करेंगे.

लोन के जरिए शुरु कर सकेंगे बिजनेस

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी आनंद मोहन ने लोकल 18 को बताया कि उनके यहां स्किल को बढ़ाने के लिए फ्री ट्रेनिंग कराई जाती है. इसमें महिलाओं और युवाओं को नए नए तरीके से स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना सिखाया जाता है. उनके यहां अभी युवाओं के लिए 30 दिन का एसी और फ्रिज का प्रशिक्षण चल रहा है. जिसमें जिले भर से युवा आकर ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस ट्रेनिंग के पूरे होने के बाद युवाओं को अपने बिजनेस को स्थापित करने के लिए मदद की जाएगी.वही यहां से ट्रेनिग करने के बाद दो साल तक युवाओं को बिजनेस के लिए प्रेरित किया जाता है उनसे संपर्क किया जाता है. अगर किसी युवा को स्वरोजगार स्थापित करने में आर्थिक समस्य़ा आ रही है तो उनको सरकारी योजनाओं के जरिए लोन की भी सुविधा दी जाती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 11:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति